उपायुक्त को मांग पत्र देकर श्री रामनवमी पूजा व जन्मोत्सव में डीजे बजाने की अनुमति मांगी

उपायुक्त को मांग पत्र देकर श्री रामनवमी पूजा व जन्मोत्सव में डीजे बजाने की अनुमति मांगी

भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने डीसी से मिलकर की मांग

अन्यथा आंदोलन की चेतावनी



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा

वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा


भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा रामनवमी पूजा व श्रीराम जन्मोत्सव महापर्व के अवसर पर झारखंड सरकार के द्वारा डीजे साउंड बजाने पर आपत्ति किए जाने के विरोध में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम गढ़वा उपायुक्त को मांग पत्र दिया। इस दौरान श्री रामनवमी पूजा जन्मोत्सव में डीजे बजाने की अनुमति देने का आग्रह किया गया। पूर्व में देखा गया है कि अनेक जगह सरकारी कार्यक्रम में भी डीजे बजाया जाता रहा है। जेएमएम का कार्यक्रम होने पर या प्रचार प्रसार करने पर डीजे का उपयोग किया जाता है। ज़िला प्रशासन उन्हें मना नहीं करती है।जहां एक तरफ हिंदू का पर्व होता है वहां सरकार द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति की जाती है। गढ़वा उपायुक्त से आग्रह करते हैं कि सभी अखाड़ों के बीच में संशय बना हुआ है। अविलंब अपने स्तर से डीजे बजाने की अनुमति दी जाए। अगर अनुमति नहीं दी जाती है तो भाजपा नगर मंडल गढ़वा इसका घोर विरोध और उग्र आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ने पर डीसी कार्यालय का घेराव करने को भी हम लोग बाध्य हो जाएंगे। इसकी सारी जवाब देही जिला प्रशासन की होगी। भाजपा नगर मंडल गढ़वा आग्रह करता है कि सभी अखाड़ा राम भक्तों को डीजे बजाने की अनुमति दी जाए। जिससे सभी सनातन धर्म के मानने वाले लोग अपने-अपने स्तर से अपने आराध्य प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सकें। इस मौके पर मदन मोहन गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि डॉ सत्येंद्र प्रसाद सोनी, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, अभिषेक कश्यप, ज़िला आईटी सेल संतोष कश्यप, राकेश शंकर गुप्ता, मंडल महामंत्री एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media