सांसद, विधायक व मंडल अध्यक्ष ने सभी अखाड़ों को उपलब्ध कराया अंगवस्त्र

सांसद, विधायक व मंडल अध्यक्ष ने सभी अखाड़ों को उपलब्ध कराया अंगवस्त्र


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


श्री रामनवमी पूजा व श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के तरफ से विभिन्न अखाड़ों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अखाड़ा के सदस्यों के बीच अंगवस्त्र वितरण करते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि रामनवमी पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ सभी लोग मनायें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विभिन्न शहरों में मंदिरों के कॉरिडोर का निर्माण कराना, अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के भव्य मंदिर का निर्माण कराए जाने से सनातन धर्म के मानने वाले लोगों में ग़ज़ब का हर्षोल्लास व उमंग खिला है। चारो तरफ़ मंदिरो में भीड़ देखी जा रही है। इस मौके पर मदन मोहन गुप्ता (टिंकू ), विधायक प्रतिनिधि युवा नेता विशाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media