भगवान सूर्य के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में दूसरे दिन कराया गया पुष्पाधिवास, फला़धिवास,घृताधिवास, अन्नाधिवास आदि

भगवान सूर्य के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में दूसरे दिन कराया गया पुष्पाधिवास, फला़धिवास,घृताधिवास, अन्नाधिवास आदि

वैदिक मंत्रोच्चार, जयकारे व भक्ति गीतों से गुंज रही दशों दिशाएं, भक्तिमय हो रहा वातावरण



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : प्रखंड मुख्यालय के पड़ोस में स्थित नयना बार गांव में नवनिर्मित सूर्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दूसरे दिन कई कर्मकांड संपन्न कराए गए। तीन दिवसीय यज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित सीताराम तिवारी के नेतृत्व में यज्ञ पुरोहित पंडित राजेंद्र पांडेय एवं पंडित मुखिया पांडेय के द्वारा प्रतिमा का घृताधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास, अन्नाधिवास आदि कराया गया। जबकि बीते कल जलाधिवास कराया गया था। इसके साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना भी चल रही है। जिससे पूरे इलाके का वातावरण भक्ति मय हो रहा है। यज्ञाचार्य एवं यज्ञ पुरोहितों के साथ मुख्य यजमान कांडी प्रखंड के पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी संजू देवी पूजा अर्चना कर रहे हैं। इन दिनों वे बीते कल से ही आने वाले कल जब प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो जाएगी तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। बल्कि फलाहार पर ही रहेंगे। मालूम हो कि भगवान भास्कर के भव्य मंदिर का निर्माण कुछ लोगों को छोड़कर समस्त ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया है। सभी लोग पूजा अर्चना एवं आरती में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के अंतिम दिन 30 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जाएगा। इस समय भगवान भास्कर की प्रतिमा एक सजे धजे रथ पर आरूढ़ होगी। उस समय गांव के सैकड़ो लोग बाजा गाजा के साथ देव शक्तियों का जयकारा लगाते साथ चलेंगे। नगर भ्रमण के बाद यज्ञाचार्य पंडित सीताराम तिवारी, यज्ञ पुरोहित पंडित राजेंद्र पांडेय व पंडित मुखिया पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद अचल स्थापना करा दी जाएगी। इसके पश्चात महा भंडारा में सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मुख्य यजमान पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में भाग लेने की अपील की है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media