रांची की रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे भी करेंगे शिरकत
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
गढ़वा : स्थानीय सर्किट हाउस में रविवार को प्रमुख कांग्रेसियों की एक बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने की। उसके बाद एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि आगामी 6 मई 2025 दिन मंगलवार को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में 11 बजे से झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित “संविधान बचाओ रैली“ में गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे! रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी के राजू, सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद के आगमन को लेकर ज़िले के कांग्रेसजन काफ़ी उत्साहित हैं। उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को बदल कर गरीब दलितों के अधिकारों को मारना चाहती है। मगर कांग्रेस ऐसा हरगिज नहीं होने देगी। प्रदेश सचिव प्रभात दुबे ने कहा कि कांग्रेस शुरू से देश और देशवासियों की प्रगति के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा जात धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर सत्ता में बने रहना चाहती है। जबकि कांग्रेस हर जाति वर्ग को साथ लेकर चलती रही है। प्रेस कांफ्रेंस में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम, वरिष्ठ नेता त्रिपुरारी सिंह, सेवा दल अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, गढ़वा प्रखण्ड अध्यक्ष उगेंद्रनाथ चौबे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोसाहिद हुसैन, धीरज दुबे, कयामुद्दीन अंसारी, संजय राम, मंसूर अंसारी, कुश कुमार, फिरोज अंसारी, विजय भारती, सोने लाल राम इत्यादि मौजूद थे।
