भाजपा कार्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

भाजपा कार्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धि को लेकर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन जिलेभर में किया जाएगा। 9 जुन को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का गठन होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अन्य कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अमृत काल के तहत जिला, मंडल से लेकर बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरा होने पर सेवा एवं सुशासन, विकसित भारत व गरीब कल्याण को लेकर अमृत काल में अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 5 जुन से लेकर 15 अगस्त तक एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम करना है। 21 जून को योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 23 जून को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्र के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं बनाई हैं। जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है। देश में विकास की लकीर भाजपा सरकार ने ही खींचने का काम किया है। भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होगा। इसके लिए मोदी सरकार काम कर रही है। मोदी सरकार एक ऐसी सरकार है जिसने बिना भेदभाव सभी समाज के उत्थान के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता के ऊपर अत्याचार किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 25 जून को आपातकाल (काला दिवस) के अवसर पर जिला स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन करेंगे। जिससे पहले क्या क्या हुआ था यह बात लोगों को जानकारी होनी चाहीए। भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर गरीब कल्याण के लिए जो काम हुआ है उसे भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद घूरन राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला महामंत्री संतोष दुबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रीतेश चौबे, वरिष्ठ नेता मुरली श्याम सोनी, ब्रजेश उपाध्याय, राजकुमार मधेशिया, भाजपा नेत्री सरोज सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, बिनोद द्विवेदी, मनोज जायसवाल, शशि रंजन दुबे, पवन कुमार, शिवनाथ सिंह, नंदू चौधरी, विकास तिवारी, ओमप्रकाश दास, रुपु महतो, सुरेन्द्र राम, यशवंत मिश्रा, धनंजय गौड़, बिरेंद्र दुबे, रामलाला दुबे, अभिषेक कश्यप, शुभम गुप्ता, विकास दुबे, भगवान तिवारी, ओंकार तिवारी, सत्येन्द्र यादव, बिरेंद्र साव, लखन चौधरी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media