11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के लिए भाजपा ने जारी की मंडल प्रभारियों की सूची

11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के लिए भाजपा ने जारी की मंडल प्रभारियों की सूची


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने गढ़वा जिले में आयोजित होने वाले मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन संकल्प गरीब कल्याण के लिए 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंडल स्तर पर प्रभारी बनाए हैं। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्ष में ऐतिहासिक काम किया है। जिसका लाभ सम्पूर्ण देश को मिला है। मोदी सरकार के 11 वर्ष कार्यक्रम के संयोजक रितेश चौबे ने कहा कि मंडल कार्यक्रम प्रभारी अपने प्रभार वाले मंडल में मंडल कार्यशाला आयोजित कर कार्यक्रम की रुप रेखा तय करेंगे। 12 जून से 14 जून तक मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिससे मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उसकी रुप रेखा तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रमुख नेताओं को प्रभारी बनाया गया है। जिसमें ओमप्रकाश केशरी को रमकंडा, रितेश चौबे को डंडा, चंद्रमणि धर दुबे को रंका उत्तरी, सुरेन्द्र विश्वकर्मा को चिनियां, सच्चिदानंद तिवारी को रंका दक्षिणी, हरेन्द्र दुबे को गोवावल, मुरली श्याम सोनी को गढ़वा ग्रामीण, बिनोद तिवारी को गढ़वा नगर, राजकुमार मधेशिया को मेराल उत्तरी, विवेकानंद तिवारी को मेराल दक्षिणी, राजीव रंजन तिवारी को बंशीधर नगर, मधुलता कुमारी को बंशीधर ग्रामीण, इंद्रमणि जायसवाल को सगमा, ओमप्रकाश गुप्ता को विशुनपुरा, शैलेश चौबे को रमना, मुकेश चौबे को डंडई, लक्ष्मण राम को धुरकी, अनिल चौबे को खरौंधी, मनोज पहाड़िया को भवनाथपुर, संजय यादव को हरिहरपुर, विकास स्वदेशी को केतार, उत्तम पाण्डेय को भंडरिया, रुप निरंजन सिन्हा को बरगड़, ओमप्रकाश तिवारी को कांडी, रविन्द्र पासवान को बरडीहा, रामलाला दुबे को मझिआंव नगर एवं रामाशीष तिवारी को मझिआंव ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media