कमलापुरी समाज की महिला मंडल ने की पनशाला की शुरुआत


आशुतोष रंजन
गढ़वा

झारखंड का गढ़वा वो जिला है जिसे सुखा के लिए अभिशप्त कहा जाता है,जहां बारिश का हो जाना ऊपर वाले का करम माना जाता है,इस जिले के लोग जब ख़वाब में भी गर्मी का मौसम देखते हैं तो जहां एक ओर चिहुंक कर जग जाया करते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनका कलेजा भी कुहंक जाया करता है क्योंकि गर्मी के आग़ाज़ में ही यहां नदियां सूख जाया करती हैं,जिसका नतीज़ा होता है की लोगों के हलक सूखने लगते हैं,क्या गांव और क्या शहर सभी जगह लोग सूखते हलक को तर करने के लिए ख़ाक छानना शुरू कर देते हैं,ऐसे में जिला मुख्यालय में किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा पनशाला बहुत बड़ी राहत दिया करता है,गर्मी किस रूप में सितम ढा रहा है इससे आप हर रोज़ नहीं बल्कि प्रतिक्षण दो चार हो रहे हैं,ऐसे में अब तक कुछ संस्थाओं द्वारा पनशाला की शुरुआत की जा चुकी है,उसी फेहरिस्त में आज कमलापुरी वैश्य समाज का भी नाम जुड़ गया,क्योंकि समाज की महिला मंडल द्वारा मुख्यालय के जवाहर होटल के सामने पनशाला की शुरुआत की गई जिसका उद्घाटन अध्यक्ष अर्चना कमलापुरी द्वारा राहगीरों को मुरब्बा खिला और पानी पिला कर किया गया |

इनकी भी रही मौजूदगी : – उक्त मौक़े पर महिला मंडल की उपाध्यक्ष उर्मिला देवी,सुप्रिया कमलापुरी,सचिव गीता देवी,मीना देवी,कोषाध्यक्ष किरण देवी,संगठन मंत्री नीतू देवी,किरण देवी,प्रियंका देवी,रीता देवी,आरती गुप्ता,चंदा देवी,वंदना कमलापुरी,मीडिया प्रभारी प्रियंका देवी सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहीं |