सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने पिछले कार्यकाल में गढ़वा के विकास के किया था अनेकों ऐतिहासिक काम : भाजपा

सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने पिछले कार्यकाल में गढ़वा के विकास के किया था अनेकों ऐतिहासिक काम : भाजपा

दिवंगत आशुतोष रंजन 

 

प्रियरंजन सिन्हा

वीडियो एडीटर आकाश लोहार 

बिंदास न्यूज़, गढ़वा

 

भाजपा नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर झामुमो पर कड़ा प्रहार किया।‌ मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी ने कहा कि झामुमो के लोग चुनाव हारने के बाद से भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी को बदनाम करने के लिए तरह तरह का षडयंत्र रचने में लगे हुए हैं। झामुमो के तथाकथित लोग पूर्व मंत्री का झूठे विकास का पुलिंदा जनता के बीच परोसने और गढ़वा के स्थानीय विधायक को बदनाम करने में लगे रहते हैं। लेकिन जनता इनकी सच्चाई समझ चुकी है। इसलिए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को सत्ता से उखाड़ कर फेंक दिया। झामुमो पूर्व मंत्री और उनके दल में शामिल लोग कई दलों की परिक्रमा कर के झामुमो में शामिल हुए हैं। वैसे लोग कितने समय तक झामुमो में रहेंगे यह उनको खुद भी पता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान गढ़वा के विकास में अनेकों ऐतिहासिक काम किया था। जिसकी मरम्मति भी पूर्व मंत्री नहीं करा पाए हैं। गढ़वा में कुछ प्रमुख काम जिसमें गढ़वा शाहपुर रोड, कोर्ट भवन, इंडोर स्टेडियम बना। जिसका बाद में नाम बदल कर शिबू सोरेन स्टेडियम कर दिया गया। साथ ही गढ़वा से गोदरमाना रोड, तिलदाग बेलचम्पा रोड, तिलदाग बेलहारा शाहपुर रोड, चिनियां रंका रोड, चिनियां गोदरमाना खुथुवा मोड़, मेराल बंका रोड , लगमा हासनदाग रोड, मेराल डंडई रोड, गढ़वा नीलांबर पीताम्बर पार्क का सुंदरीकरण, डंडा सब स्टेशन, तिलदाग सब स्टेशन, मेराल थाना एवं प्रखंड कार्यालय, रंका थाना व अनुमंडल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नामधारी कालेज बहुउद्देशीय परीक्षा हॉल, गढ़वा विधानसभा में सभी कस्तूरबा विद्यालय, डंडा थाना एवं प्रखंड कार्यालय खजुरी बिकताम रोड, बंका हाईस्कूल भवन, मेराल हाईस्कूल भवन, गढ़वा गोविन्द उच्च विद्यालय भवन, गढ़वा पोलीटेक्निक कॉलेज, डंडा भीखही रोड, डंडा कुण्डी रोड, बीरबंधा तिलदाग रोड, पचपड़वा बीरबंधा रोड सहित अन्य सैकड़ों सार्वजनिक काम हुआ था। जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, उदय कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि अरविंद पटवा, टिंकू गुप्ता, नवीन जायसवाल, उमेश कश्यप, परीक्षीत तिवारी, नंदलाल महतो, पीयूष चौबे सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media