टीएसपीसी का एरिया कमांडर गिरफ़्तार

टीएसपीसी का एरिया कमांडर गिरफ़्तार

नक्सली हमले में उसके खिलाफ कई मामले हैं दर्ज


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा

वीडियो एडिटर आकाश लोहार
बिंदास न्यूज़, गढ़वा


आपको याद तो होगा कि बीते कुछ दिनों पहले पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में टीएसपीसी और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इसी मुठभेड़ में टीएसपीसी का एरिया कमांडर गौतम यादव को गोली लगी थी। वह बाद में वाराणसी से पकड़ा गया था। इस घटना में शंभू सिंह शामिल था। इसके पहले 10 अक्टूबर 2024 को पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के तुरीदाग के इलाके में टीएसपीसी का दस्ता रुके होने की पलामू पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके तहत पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था। इस दौरान पुलिस और टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसी मुठभेड़ में शंभू सिंह भी शामिल था। आइए आपको भी इसी से जुड़ी पूरी जानकारी इस ख़बर के ज़रिए बताते हैं।

टीएसपीसी का एरिया कमांडर गिरफ़्तार :- पलामू पुलिस ने कुख्यात टीएसपीसी एरिया कमांडर शंभू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शंभू सिंह पर पलामू के विभिन्न इलाकों में पांच से अधिक नक्सली हमले को अंजाम देने का आरोप है। कुछ दिनों पहले पलामू पुलिस के सर्च अभियान में टीएसपीसी का एरिया कमांडर गौतम यादव को पकड़ा गया था। गौतम यादव के पकड़े जाने के बाद शंभू सिंह को टीएसपीसी ने एरिया कमांडर बना दिया था।

सर्च अभियान शुरू कर शंभू सिंह को पकड़ा :- पलामू एसपी रिष्मा रमेशन को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का नक्सली शंभू सिंह छतरपुर के पलवा इलाके में आया हुआ है। इसी सूचना के आलोक में छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत इरशाद के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सर्च अभियान शुरू किया। जिसमें शंभू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया :- शंभू सिंह ने पलामू पुलिस को टीएसपीसी के बारे में कई बड़ी जानकारी दी है। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर शंभू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को कई बातों की जानकारी मिली है। जिसके बाद आगे का अभियान चलाया जा रहा है।छापेमारी अभियान में छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, सब इंस्पेक्टर अनिल रजक समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media