भाजपा नगर मंडल ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा नगर मंडल ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

उपायुक्त के नाम सौंपा मांगपत्र



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़, गढ़वा


भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में गढ़वा प्रखंड कार्यालय पर सरकार के विरोध में सरकार की गिरती कानून व्यवस्था, पूरे जिला में हत्या, लूट, दुष्कर्म व भ्रष्ट व्यवस्था होने को लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन व नारेबाजी की गयी। नियुक्त दंडाधिकारी को उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और उनसे अपेक्षित सुधार की मांग की गई। मांग पत्र में बहुत सारी मांगे हैं। उनको मनवाने के लिए मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि यह सरकार चुनाव में जो घोषणा कर के आई है लोगों से वोट ली है उसके आधार पर कार्य नहीं कर रही है । भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा सरकार ने सिर्फ चुनाव के समय जनता को गुमराह कर वोट लेने का काम किया और लॉलीपॉप दिखाने का काम किया। आने वाले समय में जनता माकूल जवाब देने के लिए तैयार है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि इस सरकार में सारी व्यवस्था भ्रष्ट हो चुकी है। छात्र को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है। चारों तरफ लूट, हत्या डकैती मचा हुआ है। इस सरकार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। विधि व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हु़ई है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। दवा नहीं मिल रही है। एंबुलेंस के अभाव में जनता मर रही है। आयुष्मान भारत जो मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है उसको यह सरकार ठीक से लागू न करके और उस पर इलाज न कर के आम जनता को मरने पर विवश कर रही है। सरकार पलामू में भाषा विवाद ला कर लड़ाने का काम कर रही है। हमारे पलामू क्षेत्र में युवाओं का भविष्य चौपट करने का काम कर रही है। उसे भाषा के नाम पर ठगने का काम कर रही है। दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिल रहा है। चुनाव के समय मईंयां सम्मान योजना सभी को देने के लिए बोली थी। उसमें कटौती करने के बाद भी जिसका नाम लिस्ट में है उसको भी पैसा समय पर नहीं मिल रहा है। बिजली की स्थिति बदतर है। बालू की किल्लत है। अनेकों समस्याएं हैं। फिर भी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। लोग व्याकुल हैं। व्यवस्थाएं लाचार हैं। इन्हीं सब मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध हम लोगों ने प्रदर्शन किया और अगर हमारे मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तो सड़क से ले कर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के मुरली श्याम सोनी, राजकुमार मद्धेशिया, दशरथ पासवान, डॉ पातंजलि केसरी, आद्या पांडेय, रितेश दुबे, सत्येंद्र सोनी, जयंत पांडेय, लक्ष्मी पांडेय, धनंजय गोंड, परीक्षित तिवारी, शिव नारायण चंद्रा, संतोष कश्यप, मनोज महतो, छोटन सोनी, शुभम गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, सोनू चंद्रवंशी, टिंकू गुप्ता, विशाल गुप्ता, आशीष चौबे, सुरेश अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा से नसरुद्दीन अंसारी, बाबू शेख सहानुल्ला व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media