नितिन गडकरी तीन जुलाई को गढ़वा में

नितिन गडकरी तीन जुलाई को गढ़वा में

फोरलेन बाईपास का करेंगे उद्घाटन


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़ गढ़वा


आगामी 3 जुलाई को देश के भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर सड़क परिवहन सुरक्षा समिति के सदस्य रवींद्र नाथ तिवारी, भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दुबे, भाजपा नगर मंडल गढ़वा अध्यक्ष उमेश कश्यप ने तैयारी का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिलांतर्गत गोवावल क्षेत्र के हूर गांव में अगामी तीन जुलाई को होने जा रहा है। इस मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम एवं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी की देखरेख में मंत्री के स्वागत की तैयारी की जा रही है। क्षेत्रिय विकास के प्रति सजगता और सराहनीय प्रयास से शंखा – खजूरी – गढ़वा बाईपास फोरलेन का निर्माण पूरा हो गया। नितिन गडकरी के द्वारा उसी का उद्घाटन किया जाएगा। नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि गढ़वा जिला वसियों की नितिन गडकरी से क्षेत्र के विकास को लेकर बहुत अपेक्षाएं हैं। भाजपा नेता ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से समारोह में भाग लेने की अपील की है। इस मौके विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्र तिवारी, लक्ष्मी पांडेय, पुलस्त्य तिवारी, रामा शंकर यादव, प्रवीण तिवारी, राजू चौबे, चंदन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media