सोन नदी में बाढ़ का पानी गांव तक पहुंचा, अभी स्थिर

सोन नदी में बाढ़ का पानी गांव तक पहुंचा, अभी स्थिर

अब पानी बढ़ा तो खेत व घरों में घुसेगा



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


2016 के बाद सोन नदी में जोरदार बाढ़ आ गई है। गढ़वा जिला के सीमावर्ती प्रखंड कांडी में सोन नदी लबालब भर गई है। सोनपुरा गढ़ के अवशेष के पास से देर रात खेतों व गांव की ओर पानी घुसना शुरू हो चुका था। किसान व कृषि मित्र भोला मेहता ने कहा कि अभी पानी स्थिर है। लेकिन घट नहीं रहा है। सुंडीपुर में करणी सेना के गढ़वा जिलाध्यक्ष व मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह के घर तक सोन की बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। लोग पशुओं को ऊंचे स्थान पर ले जा रहे हैं। सोन तटीय लोगों की रात चौकसी करते बीती है। नदी भरने के बाद निचले स्थानों तक पहुंच चुकी है। अब पानी बढ़ने पर तटवर्ती घरों में घुसेगा। बीती रात कांडी थाना की पुलिस इस इलाके में गश्ती कर हालात पर नजर रखी थी। नीरज सिंह ने कहा 2016 की अपेक्षा आज की बाढ़ जोरदार है। बतौर मुखिया प्रतिनिधि वे पंचायत की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही कहा कि वे प्रशासन से भी अपडेट के साथ जुड़े रहेंगे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media