झामुमो का संगठन विस्तार, सभी मोर्चा की जिला कमेटी गठित
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठन विस्तार कर लिया गया है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी के सभी मोर्चा की जिला समिति का गठन कर लिया गया है। केंद्रीय समिति ने नवगठित समिति की औपचारिक घोषणा कर दी है। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शंभु राम ने बताया कि झामुमो जिला समिति की अनुशंसा के आलोक में केन्द्रीय कार्यालय से सभी मोर्चा के पदाधिकारियां की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत झामुमो युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह उर्फ छोटू, उपाध्यक्ष धर्मराज पासवान, हरिओम यादव, सचिव मो. अतहर अली, संगठन सचिव अनुज चंद्रवंशी तथा कोषाध्यक्ष मो. सरफराज खान को बनाया गया है। जबकि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, उपाध्यक्ष चंदा देवी, सचिव दीपमाला कुमारी व कोषाध्यक्ष किरण देवी, छात्र मोर्चा का जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष किरण कुमारी, सचिव विकास चंद्रवंषी, संगठन सचिव मो. शमशेर अंसारी, सह सचिव आर्यन सिंह व विक्की रोशन तथा कोषाध्यक्ष सूरज कुमार तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष मोजीबुर्रहमान अंसारी, उपाध्यक्ष जगदीश टोप्पो, रेयाज खान, सचिव शौकत अंसारी, कोषाध्यक्ष हिफाजत अंसारी, क्रीड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष इनरदेव सिंह खरवार, सचिव मो. शादाब खान, कोषाध्यक्ष मो. आजाद अंसारी, व्यवसायी मोर्चा का जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष कमलापुरी, सचिव दिव्य प्रकाश केशरी, संगठन सचिव शुभम प्रकाश, कोषाध्यक्ष मो. शमशाद खान, बुद्धिजीवी मोर्चा का जिला अध्यक्ष गौतम कृष्णा सिन्हा उर्फ बुल्लू बाबू, उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सचिव अशर्फी राम, कोषाध्यक्ष राजनाथ राम, किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष सूर्यदेव मेहता, उपाध्यक्ष रामसागर यादव, सचिव राजेंद्र मेहता तथा कोषाध्यक्ष बाबूलाल मेहता को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष शंभू राम ने बताया कि केंद्रीय समिति व जिला समिति के पदाधिकारियां ने सभी मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपने-अपने मोर्चा संगठनों का विस्तार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी को संगठन के मूलभूत सिद्धांतों एवं अनुशासन का पालन करते हुए आमजनों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने व समाधान का कार्य करने का भी निर्देश दिया गया है। जिलाध्यक्ष एवं जिला समिति के अन्य पदाधिकारियां ने सभी नवनिर्वाचत पदाधिकारियां को बधाई दी है।