रंगदारी नहीं देने पर छूरा मारकर किया घायल,*कांडी के गाड़ा खुर्द की घटना

रंगदारी नहीं देने पर छूरा मारकर किया घायल,*कांडी के गाड़ा खुर्द की घटना

गंभीर रूप से घायल का मेडिका में 5 घंटे चला ऑपरेशन, हालत स्थिर

हमलावर का पीछा कर कांडी पुलिस ने औरंगाबाद के रिसियप से पकड़ा, जेल

मरीज मेडिका के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक

सबसे सीधा व्यक्ति देवेंद्र पर हमले से सभी लोग मर्माहत व आक्रोशित



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


अपने गांव, पंचायत व प्रखंड ही नहीं बल्कि गढ़वा जिला के सबसे सीधा व सरल स्वभाव के व्यक्ति को शनिवार रात करीब 8.30 बजे छूरा मारकर गांव के ही व्यक्ति ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर वहां से तुरंत फरार हो गया। इधर घायल दुकानदार देवेंद्र ठाकुर को इलाज के लिए तुरंत गढ़वा ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए रांची रेफर कर दिया। यह मामला कांडी थाना के गाड़ा खुर्द गांव का है। किराना दुकानदार देवेंद्र अपनी दुकान करीब 7 बजे बंद कर देता था। रंगदारी नहीं मिलने से नाराज अभिषेक दुबे ने कहा इतना पहले ही दुकान क्यों बंद कर दिया। देवेंद्र उन्हें समझाने लगा कि क्या चाहिए बोलिए। दुकान खोलकर दुंगा। बहस होते में हमलावर के धक्के से देवेंद्र मुंह के बल गिर पड़ा। तभी अभिषेक दुबे उर्फ बाबू दुबे ने देवेंद्र की बाईं बाजू पर पहले चाकू मारा। फिर चाकू खींचकर पीठ में जोरदार वार किया। जिससे चाकू का पूरा फल (धार) अंदर घुस गया और हमलावर के खींचने से भी चाकू नहीं निकला। हमलावर फंसे हुए चाकू को वैसे ही छोड़कर भाग निकला। जिससे देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में देवेंद्र को उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले गए। डॉक्टर के द्वारा रेफर करने पर मरीज को तत्काल रांची ले जाया गया। वहां उसे भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी गहराई तक धंसे व फंसे हुए चाकू के घाव को लेकर डॉक्टर ने मरीज के ऑपरेशन का निर्णय लिया। परिजन पप्पू ठाकुर व डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन करके चाकू निकालने में साढ़े तीन घंटे का समय लगा है। उसके बाद भी गहरे जख्म का ऑपरेशन करने में और दो घंटा लगा। जिला मुख्यालय गढ़वा के दवा व्यवसायी सह भाजपा नेता संजय ठाकुर के देवेंद्र अपने रिश्तेदार हैं। लिहाजा वे लोग भी मरीज के साथ भागम भाग में रांची पहुंचे। घाव की गंभीरता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पांच डॉक्टरों की टीम ने नौ बजे से ढाई बजे दोपहर तक देवेंद्र का ऑपरेशन किया है। ओटी से 2:30 बजे के बाद बाहर निकाला गया है। डॉक्टर ने मरीज को तीन दिन ऑब्जर्वेशन में रखने की बात कही है। देवेंद्र आईसीयू में भर्ती हैं। वे ठीक से बोल नहीं पा रहे। वैसे घायल देवेंद्र की हालत स्थिर बनी हुई है। परिजन अभी भी उनकी नाजुक हालत देखकर चिंतित हैं। इस वारदात के विषय में कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज ने कहा कि 26 जुलाई 2025 को समय करीब 20:30 बजे देवेंद्र कुमार ठाकुर उम्र 45 वर्ष पिता स्व बृजनंदन ठाकुर पता गाड़ा खुर्द थाना कांडी जिला गढ़वा की दुकान पर रंगदारी की बात को लेकर अभिषेक दुबे उर्फ बाबू कुमार उम्र 35 वर्ष पिता अशर्फी दुबे गाड़ा खुर्द थाना कांडी जिला गढ़वा से देवेंद्र ठाकुर का विवाद हो गया। जिसके बाद अभिषेक दुबे क्रोध में आकर देवेंद्र ठाकुर को पीठ में चाकू मार दियाl चाकू लगने के बाद देवेंद्र ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इधर हमलावर अभिषेक दुबे वहां से भाग निकला। जबकि आस पास के लोगों के द्वारा इलाज हेतु देवेंद्र ठाकुर को गढ़वा अस्पताल ले जाया गयाl इस संदर्भ में कांडी थाना कांड संख्या 71/25 दिनांक 27 जुलाई 2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (1), 118(2), 126(2), 351(2), 352 दर्ज किया गयाl अनुसंधान के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक दुबे उर्फ बाबू दुबे पिता अशर्फी दुबे पता गाड़ा खुर्द थाना कांडी जिला गढ़वा को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया हैl वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके अभिषेक को पकड़ने के लिए कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज के नेतृत्व में पुलिस ने पूरी रात मेहनत किया है। उसे औरंगाबाद जिला के रिसियप थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। उसे कांडी थाना लाकर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media