पूर्व मंत्री ने मेडिका पहुंचकर लिया हालचाल
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़, गढ़वा
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए रांची स्थित मेडिका में भर्ती किया गया है। उनकी तबीयत खरबा होने की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मेडिका पहुंचकर विधायक से मिलकर उनका कुशलक्षेम लिया। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि मां गढ़देवी की कृपा से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जो हम सबके लिए सुखद बात है। हम सबकी दुआएं और शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वे जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे। इस मौके पर ताहिर अंसारी, राजा सिंह आदि लोग भी उपस्थित थे।
Post Views: 1,120








