दुर्गापूजा-2025 : प्रशासन ने की प्रमुख पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा

दुर्गापूजा-2025 : प्रशासन ने की प्रमुख पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आश्वासन



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : जिले में दुर्गापूजा 2025 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। इस क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सोमवार देर शाम सदर प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण करने निकले।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नहर चौक, चीनिया रोड शिव मंदिर, नवादा मोड़, टंडवा, मेन रोड और रामबांध तालाब स्थित पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमाओं और मंडपों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण, दंडाधिकारियों की तैनाती, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, यातायात एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि दुर्गापूजा जिले की आस्था और संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे पर्व के दौरान दंडाधिकारी, पुलिस बल और आपातकालीन सेवाएं 24×7 सतर्क रहेंगी। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति का त्वरित समाधान किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने माता दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार, बीडीओ कुमार नरेन्द्र, सीओ सफी आलम, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और आयोजक मंडल के सदस्य भी मौजूद थे।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद लें।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media