विधि व्यवस्था संधारण में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी औचक निरीक्षण में पाए गए अनुपस्थित

विधि व्यवस्था संधारण में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी औचक निरीक्षण में पाए गए अनुपस्थित

नवरात्र एवं विजयदशमी पर्व की विधि व्यवस्था संधारण में अनुपस्थित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों से कारणपृच्छा

विधि व्यवस्था जैसे संवेदनशील स्थल से दंडाधिकारियों का अनुपस्थित रहना घोर अनुशासनहीनता, की जायेगी कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई – एसडीएम

 

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : नवरात्र एवं विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर भी दुर्गापूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा निर्गत संयुक्तादेश द्वारा विभिन्न दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार के द्वारा दुर्गापूजा पर्व में विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के विभिन्न स्थलों पर औचक निरीक्षण किया गया। जहां अपने कर्तव्य/प्रतिनियुक्ति स्थल से कुछ दंडाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जो दंडाधिकारी अपने कर्तब्य स्थल से निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गये हैं। उन दंडाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। औचक निरीक्षण के दौरान अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए गए दंडाधिकारियों में सत्येंद्र कुमार पांडेय सहायक शिक्षक उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरदाहा मेराल, मनोज कुमार शुक्ला कनीय अभियंता प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़वा, मोहम्मद आबिद आलम सहायक शिक्षक मध्य विद्यालय चिरौंजिया, राजकुमार पांडेय सहायक शिक्षक उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा, मोहम्मद मजहर हुसैन सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल गढ़वा, अखिलेश कुमार गुप्ता सहायक अभियंता प्रखंड कार्यालय डंडा, मनोहर कुमार चौबे संकुल संसाधन सेवी प्रखंड संसाधन कांडी एवं अजय कुमार सिंह सहायक शिक्षक पीएम श्री मध्य विद्यालय डंडा शामिल हैं।

संजय कुमार अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था जैसे संवेदनशील स्थल से अनुपस्थित रहना घोर अनुशासनहीनता का परिचायक है। अनुपस्थित दंडाधिकारियों की सूचना से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा को अवगत करा दिया गया है। इनलोगों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रतिनियुक्ति स्थल के सभी पंडालों में जब तक प्रतिमा विसर्जन नहीं होता है तब तक सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ बने रहेंगे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media