![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गढ़वा जिला भाजपा के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जिस प्रकार देश के सभी रियासतों को जोड़कर एक किया था इसलिए उन्हें देश लौह पुरुष के रूप में याद करता है। यदि वे भारत के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश आज विकसित भारत के रूप में नजर आता। सरदार पटेल को कांग्रेस ने हमेशा अपमानित करने का काम किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके 150वीं जयंती को यादगार बनाने जा रही है। भाजपा के द्वारा 31 अक्टूबर से 31 मार्च तक लगातार किसी न किसी प्रकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किय जाएगा। जिससे आने वाली पिढ़ी उन्हें याद करे । कार्यक्रम में रिंकू तिवारी, मुन्ना तिवारी, विनय चौबे, विनोद चंद्रवशी, अरविंद तूफानी, मनीष गुप्ता, प्रमोद चौबे, लाल मोहन मेहता, उदय कुशवाहा, रूपू महतो, जितेंद्र चंद्रवंशी, परीक्षित तिवारी, डॉ पातंजलि, विनोद जायसवाल, लक्ष्मी पांडेय, शुभम गुप्ता, टिंकू गुप्ता, रितेश दुबे, जयंत पांडेय, मनोज जायसवाल सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।








