भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद नीलांबर पीतांबर के आदम कद प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : जिला मुख्यालय में आज शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस मनाई गई। इस मौके पर गढ़वा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नये समाहरणालय के सामने स्थित भगवान बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उपायुक्त दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, माननीय विधायक भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र अनंत प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसके उपरांत नीलांबर पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन गढ़वा में स्थापित वीर शहीद नीलांबर पीतांबर के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद नीलांबर पीतांबर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके द्वारा किये गए त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को याद किया गया। साथ ही राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारी के त्याग एवं संघर्ष के लिए उन्हें आभार व्यक्त किया गया एवं सभी को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं रजत जयंती पर शुभकामनाएं दी गई।








