बिहार में डबल इंजन सरकार के विकास की जीत है : उमेश
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़, गढ़वा
गढ़वा : बिहार चुनाव में N D A की प्रचंड जीत पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा रंका मोड़ पर विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि की बिहार में डबल इंजन सरकार के विकास की जीत है। अब जनता झांसे में नहीं आनेवाली। यह मोदी, नीतीश, मांझी, चिराग व उपेंद्र कुशवाहा का बिहार है। N D A जो वादा करती है उसे पूरा करती है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा की यह प्रचंड जीत विकास की जीत है। मोदी नीतीश के मॉडल की जीत है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष दुबे, रिंकू तिवारी, विनय चौबे, विनोद चंद्रवंशी, मुरली श्याम सोनी, रविंद्र जायसवाल, रितेश चौबे, संतोष कश्यप, अभिषेक कश्यप, शुभम गुप्ता, जयंत पांडेय, विशाल गुप्ता, सोनू कश्यप, अरविंद धर दुबे, नसरूदीन अंसारी, उदय कुशवाहा, अनवर साह, संतोष ठाकुर, टिंकू गुप्ता, विनय चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, धनंजय गोंड, ब्रजेश उपाध्याय, प्रवीण पाल, प्रवीण जायसवाल, पंकज दुबे, आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, शंकर प्रताप, इंदल बैठा, राम बड़ाइक पासवान, लोजपा जिला अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, राम जी पासवान, रामचंद्र पासवान सहित अन्य दल के लोग भी शामिल थे।








