तन्मयता से जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे सुनिश्चित : अरविंद
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने लोटो निवासी अरविंद धर दुबे को अपना गढ़वा प्रखंड प्रतिनिधि बनाया है। बताया जाता है कि श्री दुबे विधायक के काफी करीबी माने जाने वाले कार्यकर्ताओं में से एक हैं। इस मौके पर गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि विधायक प्रतिनिधि प्रखंड में जनता के लिए काम करेंगे। जनता की समस्या का समाधान त्वरित हो सके इसके लिए प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। गढ़वा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अरविंद धर दुबे ने गढ़वा विधायक के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता के ऊपर भरोसा कर गढ़वा प्रखंड प्रतिनिधि बनाया है उन्होंने कहा कि पुरे मनोयोग से जनहित में काम करेंगे। जनता का जो भी समस्या होगा उसे पुरे तन्मयता से पूरा कराने का प्रयास करेंगे।








