आइए जानिए इस वर्ष होली मिलन समारोह क्यों नहीं करेगा जेजेए

आइए जानिए इस वर्ष होली मिलन समारोह क्यों नहीं करेगा जेजेए

पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

आकाश लोहार, गढ़वा

आशुतोष रंजन सिन्हा अपनी बेबाक लेखनी और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उनकी कलम की गूंज दूर तक सुनाई देती थी। उन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया। उनकी लेखनी से न सिर्फ समाज में जागरूकता आई, बल्कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों को भी प्रमुखता मिली। आज ऐसा लिखने पर क्यों विवश होना पड़ा, आइए जानते हैं इस ख़बर के ज़रिए 

पलामू जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने दी जानकारी :- झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा इस वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। गढ़वा के पत्रकार और जेजेए के साथी आशुतोष रंजन सिन्हा के आकस्मिक निधन के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है। जेजेए की ओर से बताया गया कि आशुतोष रंजन के निधन ने पत्रकार जगत को हिलाकर रख दिया है। जिससे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिसकी भरपाई कभी सम्भव नहीं है। उक्त घटना को देखते हुए इस वर्ष जेजेए होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं करेगा।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media