दूध, दही, घी, पनीर कहां से लाओगे, जब गौ ही न रही तो कहां जाओगे

दूध, दही, घी, पनीर कहां से लाओगे, जब गौ ही न रही तो कहां जाओगे

प्रतिबंधित मांस का गार्ड के विरोध पर मजदूरों ने की उसकी पिटाई

मांस के साथ नौ गिरफ्तार


दिवंगत आशुतोष रंजन

आकाश लोहार
गढ़वा

गाय जब तक दूध देती रहती है तबतक उसकी सेवा होती है और गाय दूध देना जैसे ही बंद कर देती है तो लोग इन्हें अपनी किस्मत पर छोड़ देते हैं। सड़कों और गलियों में भटकने के लिए। ऐसे में गौवंशी जीवो को कोई डंडे से मारता है तो कभी वाहनों से ठोकर लग जाता है। तो कोई उनकी हत्या कर अपना बिजनेस बढ़ाता है। वही कई लोग सम्मिलित होकर इन्हें अपने स्वाद के लिए मंगाते है। हम बात यहां हूर मध्या गांव स्थित एक निर्माण कंपनी के कैंप में प्रतिबंधित मांस पाए जाने की कर रहे हैं। आइए इसी से जुड़ी पूरी ख़बर बताते हैं।

गार्ड के साथ किया मारपीट :- गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर मध्या गांव स्थित शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी फोरलेन सड़क का निर्माण कर रही है। इसी कंपनी का एक कैंप हूर मध्या में नहर के पास बना हुआ है। जहां 9 मजदूर और एक गार्ड रहते हैं। शनिवार की सुबह जब एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से कैंप में प्लास्टिक के झोले में कुछ सामान लेकर पहुंचा। गार्ड गोविंद चौधरी ने उससे पूछताछ किया तो पहले लोगों ने इसे चिकन बताया। वहीं गार्ड गोविंद चौधरी ने झोला खोलकर देखा तो उसमें प्रतिबंधित गौ-मांस मिला। गार्ड गोविंद चौधरी ने विरोध किया तो कैंप में मौजूद मजदूरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया।

भीड़ ग्रामीणों की, चेतावनी योगी सेना की :- घटना की बात फैलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर योगी सेना के विपुल धर दुबे पहुंचे और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

योगी सेना के विपुल धर दुबे ने क्या कहा :- जो लोग इस तरह के कार्यों में संलिप्त हैं उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।

9 मजदूरों को गिरफ्तार किया गया :- सूचना मिलते ही एसडीपीओ नीरज कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटना की जांच किया। साथ ही पुलिस ने कैंप में मौजूद 9 मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया :- प्रतिबंधित मांस की बरामदगी हुई है और 9 मजदूरों की गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जब्त कर पशु चिकित्सक से जांच कराई जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार :- गिरफ्तार मजदूरों में बंगाल के दिनाजपुर निवासी सैरुल हक, फारूक इस्लाम, महेफ़िजूल हक, आलम शेख, नसीरुद्दीन मोहमद, नूर इस्लाम, मोहम्मद फिरोज शेख, शहाबुदीन समजेद शेख का नाम शामिल है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media