आखिर क्यों उसने अपने मासूम बच्चे के साथ दे दी अपनी जान

आखिर क्यों उसने अपने मासूम बच्चे के साथ दे दी अपनी जान

क्या शराब बनी मौत का कारण


दिवंगत आशुतोष रंजन

आकाश लोहार
गढ़वा

एक तो शराब पीना,दूसरे शराब पीकर झगड़ा करना,हालांकि आज के जमाने में कौन नहीं पी रहा है शराब,लेकिन नवजवान से लेकर कई एडवांस घरों में नवजवानों की बीवी तक पी रही है शराब। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप दोनों आपस में ही इस कदर झगड़ा कर ले जिसका परिणाम ऐसा हो। कभी किसी की बीवी मायके चली जाती है या कोई अपनी जान भी दे देती है। हम बात यहां खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र की कर रहे हैं। जहां अपने तीन साल के मासूम बच्चे के साथ कुएं में कूदकर मां ने आत्महत्या कर ली। आइए इसी से जुड़ी पूरी जानकारी ख़बर के ज़रिए बताते हैं।

झगड़ा के बाद आत्महत्या :- घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। लेकिन शनिवार के दिन पुलिस को सूचना मिली। जानकारी के अनुसार महिला के पति बिजला बारला शराब के नशे में घर लौटा था। जिसके बाद आपस में पति पत्नी में झगड़ा हुआ।लेकिन इधर जानकारी के बाद मालूम हुआ कि शुक्रवार के रोज बिजला बारला की पत्नी झालो बारला भी शराब के नशे में चूर थी। इसी तनाव को लेकर शराब के नशे में महिला ने अपने दो बच्चों को छोड़कर तीन साल के एक बच्चे को लेकर कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

दो बच्चे हो गए बेसहारा, अब इन्हें कौन देगा मां का प्यार :- मृतका झालो बारला के दोनों बच्चों ने यह जानकारी घरवालों को दी।लेकिन शुक्रवार की देर रात हो जाने के बाद मृतका झालो बारला बच नहीं पाई।

पुलिस जांच में आई सामने :- शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी कर्रा मनीष कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया :- मृतका झालो बारला और उसके पति बिजला बारला के बीच रोज शराब के नशे में झगड़ा होता था। महिला की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। और वह खुद भी नशे की आदी थी।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media