क्या झारखंड में दिशा की है राज्यस्तरीय समिति?

क्या झारखंड में दिशा की है राज्यस्तरीय समिति?

जेएमएम का गंभीर आरोप

पलामू से प्रस्तावित हैं पांच नाम



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


केंद्र सरकार ने झारखंड में राज्यस्तरीय डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) के लिए पलामू से पांच नाम प्रस्तावित किया है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से कमेटी की बैठक नहीं हुई है। प्रस्तावित नाम में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए विभाकर नारायण पांडेय, अवधेश सिंह, दशरथ राम, संध्या सिंह और देवेश तिवारी शामिल हैं।

दरअसल प्रस्तावित नामों में से एक देवेश तिवारी ने पलामू और गढ़वा के इलाके में दौरा किया है। जिसके बाद दिशा की चर्चा शुरू हुई है। दिशा के सदस्य के नाम पर पलामू और गढ़वा में प्रेस कांफ्रेंस भी हुआ है। जिसको लेकर जेएमएम ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिशा समिति के गठन को लेकर पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप: दिशा सदस्य के लिए नामित विभाकर नारायण पांडेय ने बताया कि मार्च महीने में केंद्र सरकार की तरफ से उनके साथ चार अन्य लोगों को समिति में शामिल करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। लेकिन राज्य सरकार के द्वारा समिति के गठन को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा अभी वेरिफिकेशन चल रहा है कि प्रस्तावित नामों पर कोई आपराधिक मुकदमे तो दर्ज नहीं हैं। समिति के सदस्य के नाम पर सुविधा लेना गलत है। जानकारी सामने आने के बाद वे सकते में हैं और सभी की बदनामी हो रही है।

दिशा सदस्य के लिए नामित देवेश तिवारी का कहना है कि केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड में दिशा का गठन किया जा चुका है। जिसमें पांच सदस्य हैं। उन्होंने पता किया तो पिछले पांच वर्षों से राज्य में दिशा कमेटी की बैठक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार के विचाराधीन मामला है। इसे कब जारी करेगी, यह राज्य सरकार का विषय है। केंद्र सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

जेएमएम ने कहा गलत करने वालों पर होनी चाहिए एफआईआर: दिशा के मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा गलत करने वालों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जेएमएम के पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ गुड्डू सिन्हा ने बताया कि मामले में केंद्रीय नेतृत्व और डीसी से बात की गई है। कहीं ना कहीं यह गलत है। उन्होंने कहा कि देवेश तिवारी को समिति का सदस्य बनाया गया है राज्य सरकार के तरफ से अभी यह स्थिति साफ नहीं हुई है। राजेंद्र कुमार ने कहा कि इस पद के नाम पर जो सुविधा ले रहे हैं, वह गलत है।

जेएमएम जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि मामले को उपर तक उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा दिशा कमेटी का गठन नहीं हुआ है। जेएमएम नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम ही है किसी प्रकार से आडंबर फैलाना और पब्लिसिटी करना। उन्होंने कहा कि यह गलत है और इसपर एफआईआर होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिन नेताओं ने उनका स्वागत किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media