कांडी के बरवाडीह में  पिकअप गाड़ी बाइक सवार को रौंदते फरार

कांडी के बरवाडीह में  पिकअप गाड़ी बाइक सवार को रौंदते फरार

युवक श्रीराम का माथा फटा, घुटना हुआ चूर

घायल की हालत नाजुक


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज,गढ़वा

 

गढ़वा : गढ़वा जिला के कांडी थाना अंतर्गत बलियारी पंचायत के बरवाडीह स्कूल के समीप धान लदे पिक अप ने एक युवक को रौंद दिया। उसे नाजुक हालत में इलाज के लिए ले जाया गया। बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। धान लोड तेज रफ्तार पिकअप चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पिकअप वाहन जो धान लदा हुआ था। काफी तेज गति में जा रहा था। इसी दौरान बरवाडीह स्कूल के पास उसने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क से नीचे दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।

उसका माथा फट गया और पैर टूट गया। दाहिना घूटना चूर हो गया है। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल की पहचान सुंडीपुर निवासी श्रीराम विश्वकर्मा के पुत्र प्रकाश विश्वकर्मा के रूप में की गई। घायल युवक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक मौजूद मुखिया पुरूषोत्तम कुमार के द्वारा बताया गया कि घायल के परिजनों द्वारा अपने निजी वाहन से बेहतर उपचार हेतु गढ़वा ले जाया गया है। वही इस दौरान ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उनके परिजनों द्वारा घायल व्यक्ति को ले जाने के बाद में एम्बुलेंस घटनास्थल पहुंचा।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media