जिला का सबसे मनोरम व रमणीक पर्यटन स्थल है सतबहिनी झरना तीर्थ : डिस्ट्रिक्ट जज

जिला का सबसे मनोरम व रमणीक पर्यटन स्थल है सतबहिनी झरना तीर्थ : डिस्ट्रिक्ट जज

इसका और चहुंमुखी विकास किया जाए तो यह अद्वितीय पर्यटन स्थल होगा

सबको करना चाहिए इसके विकास का प्रयास

डिस्ट्रिक्ट जज मनोज प्रसाद ने सपरिवार किया सतबहिनी झरना तीर्थ में दर्शन, पूजन व भ्रमण


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद ने सपरिवार सतबहिनी झरना तीर्थ में दर्शन एवं पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने इस उत्कृष्ट धार्मिक तीर्थ स्थल की सुषमा से प्रभावित होते हुए इसे बेहद रमणीक स्थल बताया।  गढ़वा जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद ने पूरे परिवार के साथ सोमवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ का भ्रमण किया। उन्होंने पूरे परिवार संग सतबहिनी भगवती माता महादुर्गा मन्दिर के साथ अन्य सभी मंदिरों महामाता लक्ष्मी, महाकाली, साक्षी गणेश, भैरवनाथ, सूर्य मंदिर, बजरंग बली मन्दिर, शिव मंदिर व नंदी महाराज के मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की। पुजारी नीतीश पाठक ने सभी मंदिरों में पूजा अर्चना सम्पन्न कराई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सतबहिनी झरना तीर्थ को जिला का उत्कृष्ट व रमणीक पर्यटन स्थल बताया। उन्होंने कहा कि इस रमणीक पर्यटन स्थल का और चहुंमुखी विकास आवश्यक है। सभी को इस स्थल के विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। इस स्थल का पूर्ण विकास हो जाने के बाद यह गढ़वा जिला का अद्वितीय

पर्यटन स्थल की श्रेणी में होगा।  माँ सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति की ओर से माता की चुनरी व स्थल का मोमेंटो देकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत किया गया। समिति की ओर से डिस्ट्रिक्ट जज को आगामी महायज्ञ के दौरान सपरिवार सतबहिनी झरना तीर्थ में पधारने का निमंत्रण दिया गया। इस

मौके पर कांडी बीडीओ राकेश सहाय, कांडी थाना के एसआई रौशन राम, सिविल कोर्ट नाजिर दीपक कुमार, सरकोनी पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, सतबहिनी विकास समिति के विभूति नारायण द्विवेदी, सुदर्शन तिवारी, महेन्द्र कुमार, धीरज कुमार पूरी, सुखदेव प्रसाद गुप्ता, अनिल पाल सहित कोर्ट के कई कर्मी उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media