उप विकास आयुक्त ने देर रात असहायों को कंबल वितरण कर पहुंचाई राहत
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : जिले में जारी कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं के साथ लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा ने रात्रि 09:30 बजे रंका मोड़, बस स्टैंड एवं गढ़वा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि शीतलहर के दौरान असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी स्थलों को चिन्हित कर नियमित रूप से राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, जहां जरूरतमंदों की संख्या अधिक है।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक श्री पंकज कुमार गिरि भी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस मानवीय पहल से जरूरतमंदों में राहत एवं संतोष देखा गया।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं और किसी भी असहाय व्यक्ति की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय पर मदद सुनिश्चित की जा सके।








