पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया 32 यूनिट रक्तदान
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलश कुमार ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने 32 यूनिट रक्तदान किया। श्री ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में 31 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जबकि झामुमो के मीडिया पैनलिस्ट केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने सदर अस्पताल रांची में रक्तदान किया। श्री दुबे का यह 25वां रक्तदान है। इनमें पूर्व मंत्री श्री ठाकुर के जन्मदिन पर यह लगातार दसवां रक्तदान है।
गढ़वा में रक्तदान करते वालों में मयंक द्विवेदी, अंकित पांडेय, लल्लू मेहता, इमरान अंसारी,संजय कुमार, रेखा चौबे, आयुष झा, विकाश चंद्रवंशी, शशि कुमार जायसवाल, फारूक मंसूरी, मिनहाज आलम, चंदन जायसवाल, कंचन साहू, शुभम कुमार गुप्ता, ऋत्विक सिंह, शुभम कुमार, विवेक सिंह, मोहन राम, शिबू ख़ान, रवि प्रसाद, सूर्योदय सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश कुमार यादव, हरिओम यादव, बिकी रोशन, विकाश वर्मा, संजय शर्मा, केदारनाथ, आर्यन सिंह, सूरज तिवारी, शुभेन्द्र कुमार शामिल हैं। मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि झामुमो सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि यह समाजसेवा का भी काम बखूबी करती है। झामुमो के एक-एक कार्यकर्ता समाजसेवा के लिए समर्पित हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शम्भू राम, सचिव शरीफ अंसारी, जवाहर पासवान, संजय सिंह छोटू, मिथिलेश झा, फरीद खान, अंजलि गुप्ता, आराधना सिंह, रेखा पाठक, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज तिवारी, गुड्डू सिंह, वंदना जायसवाल, अरविंद यादव, मनीष कमलापुरी, सुजीत चंद्रवंशी, प्रियम सिंह, शादाब ख़ान, निशांत चतुर्वेदी, दिलीप गुप्ता, आनंद पांडेय, सनी चंद्रवंशी, सुमित पाल, अभिषेक दूबे, अजय ठाकुर, इमरान अख़्तर, गुंजन दुबे, आलम ख़ान, नीलू ख़ान, अरमान सिद्दिकी आदि मौजूद थे।
Post Views: 199







