महाशिवरात्रि के अवसर पर विराट श्री रुद्र महायज्ञ के निमित्त श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में की गई भव्य पूजा अर्चना

महाशिवरात्रि के अवसर पर विराट श्री रुद्र महायज्ञ के निमित्त श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में की गई भव्य पूजा अर्चना

की गई नंदी भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा।



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : जिला मुख्यालय के समीप ग्राम जोबरईया के बंडा पहाड़ स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान यज्ञाधीश श्री श्री आचार्य आशीष वैद्य जी महाराज जी के द्वारा महादेव की विधिवत पूजा अर्चना तथा भव्य आरती के साथ ही महादेव के प्रिय नंदी जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा महादेव को नाग और त्रिशूल का भी समर्पित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित महायज्ञ आयोजन समिति -सह- जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए 08 मार्च 2026 से 16 मार्च 26 तक आयोजित होने वाले श्री रुद्र महायज्ञ के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। विराट श्री रुद्र महायज्ञ के प्रधान संयोजक सह युवा समाजसेवी राकेश पाल ने 08 मार्च 2026 को आयोजित कलश यात्रा में सभी सनातन प्रेमी श्रद्धालुओं को अधिक संख्या में सम्मिलित होने और पुण्य का भागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने बतलाया कि कलश यात्रा के दिन सभी श्रद्धालुओं हेतु यज्ञ आयोजन समिति की ओर से महाभंडारा का आयोजन भी किया गया है। यज्ञाधीश श्री श्री आचार्य आशीष वैद्य महाराज ने दैनिक पूजन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि प्रातः 5:00 बजे से भगवान शिव के महाभिषेक के साथ ही यज्ञ संबंधी अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएंगे। जिसमें यज्ञशाला में दैनिक हवन पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार के अतिरिक्त संगीतमय संध्या आरती, अयोध्याधाम से आए हुए कथावाचक श्री पंकज शांडिल्य जी महाराज जी के द्वारा राम कथा अमृत वर्षा के आयोजन के साथ ही भव्य झांकी का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। प्रधान संयोजक श्री राकेश पाल ने कहा कि विराट श्री रूद्र महायज्ञ के निमित्त प्रतिदिन महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा निःस्वार्थ भाव से शारीरिक श्रमदान का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। इस क्रम में भव्य यज्ञशाला का निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है एवं उसके शिखर पर मुकुट एवं महाध्वज की प्रतिस्थापना भी हो चुकी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हम सभी श्रद्धालुओं के लिए एक सुव्यवस्थित और अविस्मरणीय आयोजन करने में सफल होंगे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media