एसडीएम ने छापेमारी कर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री ध्वस्त की

एसडीएम ने छापेमारी कर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री ध्वस्त की

डेढ़ टन अर्धनिर्मित महुआ जावा शराब एवं उपकरण नष्ट


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : सदर एसडीएम संजय कुमार ने नगर पालिका चुनाव की तिथि को दृष्टिगत रखते हुए शहरी क्षेत्र की निकटवर्ती बाहरी परिधि में शनिवार शाम को अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में गढ़वा के निकटवर्ती लगमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए समीपवर्ती बस्ती वनखेता में संचालित अवैध महुआ शराब की एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी के दौरान मौके पर दो भट्टियाँ सक्रिय अवस्था में पाई गईं। शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्टियाँ, ड्रम, पाइप तथा अन्य उपकरणों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही लगभग 14 क्विंटल अर्धनिर्मित महुआ जावा शराब को मौके पर नष्ट कर दिया गया।

एसडीएम की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त अवैध कारोबार लंबे समय से पिंटू मेहता नामक व्यक्ति द्वारा कुछ सरकारी कर्मियों की मिली भगत से संचालित किया जा रहा है। बीच बस्ती के पास खुलेआम संचालित इस प्रकार की अवैध गतिविधि लंबे समय से किस परिस्थिति में चल रही है इसको लेकर जिला उत्पाद विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित थाना प्रभारी से कारण पृच्छा किया जा रहा है। संबंधित अवैध कारोबारी और उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर विधि सम्मत अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध संबंधित विभागीय कर्मी एवं स्थानीय पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media