तत्काल उपलब्ध कराई जरूरत की तमाम सामग्री
सरकार के आपदा राहत कोष से दिलाउंगा पर्याप्त मुआवजा : नप अध्यक्ष दौलत सोनी
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : शहर के टंडवा वार्ड नंबर 20 स्थित जनकपुर मोहल्ले में राधेश्याम मेहता के घर में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद अध्यक्ष दौलत सोनी एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को तमाम जरूरी सहायता उपलब्ध कराई। आगजनी की सूचना मिलते ही अध्यक्ष दौलत सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राधेश्याम मेहता के परिवार से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। इस दौरान टीम द्वारा अग्निकांड से हुए भारी नुकसान का जायजा लिया गया और तत्काल राहत सुनिश्चित की गई। घटना की सूचना मिलते ही अध्यक्ष दौलत सोनी ने पीड़ित परिवार का क्यूआर कोड अपने ग्रुप में मंगाया और देखते ही देखते पीड़ित परिवार के खाते में ग्रुप के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर अपना अंशदान समर्पित किया। शीघ्र ही एक अच्छी राशि जमा हो गई। साथ ही टीम एवं अन्य लोगों के द्वारा खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक सामग्री जमा हो गई। पीड़ित परिवार को राशन, कपड़े और दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान की गईं। अध्यक्ष तथा टीम दौलत के द्वारा नगद सहायता राशि भी सौंपी गई। ताकि वह दोबारा अपनी गृहस्थी संभाल सके। साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने आश्वासन दिया कि वह जिला प्रशासन से वार्ता कर सरकारी आपदा कोष से उचित मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। दौलत सोनी ने कहा कि राधेश्याम जी के परिवार पर आई ये विपत्ति पूरे समाज की क्षति है। टीम दौलत हर संभव प्रयास करेगी कि परिवार को इस संकट से उबारा जा सके। मौके पर इस सेवा कार्य में टीम के संरक्षक उमेश कश्यप, वार्ड नं. 20 की नवनिर्वाचित पार्षद सविता देवी, विवेक सिन्हा, राजू कुशवाहा, सुभाष गोंड, सूर्य प्रकाश सिंह, मुकेश कुमार, पवन सोनी, चंदन सोनी, राकेश कुमार, प्रदीप कुशवाहा, घूरन, विमलेश कुमार, पप्पू सोनी, नंदा सोनी, लकी मधेशिया सहित कई लोग उपस्थित थे।







