संस्था के अधिकारियों को सर्वसम्मति से किया गया मनोनीत
नप अध्यक्ष दौलत सोनी ने माला पहनाकर किया सबका स्वागत
पूरे हर्षोल्लास के साथ मंगला शोभा यात्रा निकालने का निर्णय
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी के आवास पर रामनवमी पूजा मंगला शोभा यात्रा भव्य रूप से निकालने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी अखाड़ा के सदस्य व शहर के प्रमुख राम भक्त उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता दौलत सोनी के द्वारा की गयी। संचालन राजकुमार मधेसिया ने की। सर्व सम्मति से सभी लोग एक सुर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मंगला शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया। उसका नेतृत्व एक कमेटी बना कर करने की बात कही गई। तत् पश्चात सभी के निर्णय से श्री राम सेना शोभा यात्रा समिति संस्था का गठन किया गया। सर्वसम्मति से उमेश कश्यप को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं महामंत्री मुकेश गोंड, कोषाध्यक्ष विवेक सिन्हा, अरविंद पटवा, मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष रोहित कुमार, संतोष कश्यप, सुनील कुमार, मुकेश दास, सूर्य प्रकाश सिंह, मंत्री आशीष कश्यप, विशाल गुप्ता, राकेश, घूरन, चंदन सोनी, पवन सोनी, प्रदीप मेहता, पप्पू सोनी, विशाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी लक्की मधेसिया, नैतिक कश्यप, संगठन मंत्री ओला कांस्यकार, विशाल गुप्ता, संरक्षक राकेश पाल, राजकुमार मधेसिया, मनीष कमलापुरी, प्रदीप महतो, संत गुरु को मनोनीत किया गया। नप अध्यक्ष दौलत सोनी द्वारा सभी मनोनीत सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार और आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाना है। बैठक में शोभा यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और वालंटियर्स की टोली के गठन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति के दर्जनों सदस्य और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। जिन्होंने जय श्री राम के उद्घोष के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन विशाल गुप्ता के द्वारा किया गया







