इसी दिन प्रेसवार्ता शाम 5 बजे, सभी मीडियाकर्मियों को आमंत्रण
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : शहर के पंचमुखी शिव मंदिर संघत मोहल्ला गढ़वा में एक आवश्यक बैठक श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल धार्मिक न्यास दिनांक 16 मार्च 2026 दिन सोमवार को बैठक संध्या 3:00 बजे से प्रारंभ होगी। प्रथम कार्यक्रम श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल धार्मिक न्यास के कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया जाएगा एवं हनुमान जी की पूजा के साथ बैठक प्रारंभ की जाएगी। बैठक में वर्ष 2026 के चयनित पदाधिकारी का अभिनंदन किया जाएगा एवं सभी अखाड़ा समितियों की समस्या सुनी जाएगी एवं उसके निदान पर विचार मंथन होगा। साथ ही समिति का विस्तार किया जाएगा। बैठक समाप्ति के बाद सभी पत्रकार बंधु इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, यूट्यूब मीडिया , समाचार पत्रों के मीडिया, टीवी चैनल के मीडिया, सभी पत्रकार मित्रों का श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल धार्मिक न्यास के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। साथ में हमारे धार्मिक न्यास के पदाधिकारी गण के द्वारा एवं मुख्य अतिथि के द्वारा पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया है। अत: सभी मीडिया बंधुओ से निवेदन है कि संध्या 5:00 बजे इस कार्यक्रम में पधार कर हमारी बातों को आम जनता में पहुंचने की कृपा करें। इसके लिए मैं सदा आभारी रहूंगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी श्री रामनवमी पूजा महासमिति जनरल धार्मिक न्यास ने सबको धन्यवाद दिया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास माली, संतोष केसरी, विनोद जायसवाल नेताजी, सुदर्शन सिंह, रामलला मंदिर के ट्रस्टी धनंजय सिंह, सूरज गुप्ता, दीपक शर्मा आदि लोग भी प्रेस को ब्रीफ करेंगे। आप सादर आमंत्रित हैं।







