झारखंड छत्तीसगढ़ अंतर्राज्यीय पुलिस की बैठक का आयोजन

झारखंड छत्तीसगढ़ अंतर्राज्यीय पुलिस की बैठक का आयोजन

अपराध, उग्रवाद, आतंकवाद, गो तस्करी, नशा तस्करी आदि के विरूद्ध साझा कार्रवाई का निर्णय


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : आज मंगलवार को थाना चांदो, बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में  झारखंड छत्तीसगढ़ अंतर्राज्यीय पुलिस बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान गढ़वा (झारखंड) पुलिस की ओर से पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, भंडरिया (सुभाष कुमार पासवान) एवं थाना प्रभारी बड़गड़ (दीपक कुमार मौर्य) वहीं बलरामपुर (छत्तीसगढ़) पुलिस की ओर से अनुविभागीय अधिकारी, बलरामपुर (याकूब मेमन), थाना प्रभारी, चांदों (पु0नि0 देवेंद्र सिंह टेकाम), थाना प्रभारी, सामरी पाट (पु0नि0 विजय सिंह) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के द्वारा सीमावर्ती इलाकों में गौ तस्करी, अपराध नियंत्रण, अपराधियों तथा संदिग्धों और वारंटियों की जानकारी साझा करने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान, अंतर्राज्यीय गिरफ्तारी के नियमों का पालन करने, साईबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी और हाइटेक अपराधों की जांच के लिए तकनीकी सहयोग प्रदान करने, अपराध नियंत्रण के लिए दोनों राज्यों की सीमाओं पर बेहतर चेकिंग और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने, वामपंथी उग्रवाद/आतंकवाद पर नकेल कसने हेतु आपसी समन्वय, अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपसी सहयोग एवं सूचना आदान-प्रदान करने पर सहमति जताई गई। यह बैठक झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच तालमेल, आपसी सहयोग, संवाद, साझा चुनौतियों के समाधान, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media