ग्रीष्म ऋतू के मद्येनजर पेयजल संकट से निजात दिलाने हेतु जिला प्रशासन तत्पर
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समूचित व्यवस्था हेतु जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जिला गढ़वा को अपने-अपने प्रखण्डों के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मिस्त्री, सभी मुखिया एवं कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ बैठक करते हुए ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश निर्गत है। पेयजल से संबंधित शिकायत हेतु झार जल पोर्टल का निर्माण किया गया है। जहाँ पेयजल की समस्या से संबंधित शिकायत दर्ज करने के आसान माध्यम बताये गयें हैं। झार जल पोर्टल के दिए गये टोल फ्री न०-1800-3456-502, मोबाईल पोर्टल ऐप: jharjal.jharkhand.gov.in, Whatsapp No. 9470176001 एवं ई-मेल:-callcenter.jharkhand@gmail.com पर प्राप्त शिकायतों का निष्पादन भी कराया जा रहा है।
प्रतिदिन प्रतिवेदन के अनुसार दिनांक- 28.04.2026 को झार जल पोर्टल के विभिन्न माध्यमों पर कुल 151 मामले दर्ज किए गए। जिसमें 16 निष्पादित कर दिए गये। जबकि 135 मामले अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रक्रियाधीन हैं।







