पलामू डीसी ने सीढ़ी पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद

पलामू डीसी ने सीढ़ी पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद

अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

पलामू में बुधवार को किया गया जन समाधान दिवस का आयोजन


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

डालटनगंज : पलामू जिले में बुधवार को जन समाधान दिवस मनाया गया। इस दौरान एक दिव्यांग महिला को पलामू समाहरणालय की सीढ़ियों पर चढ़ने में कष्ट हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत खुद दिव्यांग महिला के पास पहुंचे और उसकी फरियाद को सुना। 

दिव्यांग महिला शीला देवी और उनके पति मेदिनीनगर के आबादगंज के रहने वाले हैं। पति-पत्नी दोनों शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। दिव्यांग शीला कुमारी ने पलामू डीसी को बताया कि दोनों शहर के तीन कोनिया के इलाके में कपड़े का दुकान लगाकर जीवन यापन करते हैं। दुकान लगाने के दौरान असामाजिक तत्व उन्हें परेशान करते हैं और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। 

दोनों के दिव्यांग होने को लेकर ताना भी मारा जाता है। इतना ही नहीं इन दोनों के लिए अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया जाता है। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। जबकि नगर निगम प्रतिदिन दोनों के नाम पर रसीद काटता है। दिव्यांग महिला की फरियाद सुनने के बाद डीसी ने पूरे मामले में पलामू एसपी और सदर एसडीएम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

दिव्यांग शीला कुमारी ने बताया कि पलामू डीसी उनके पास पहुंचे थे और उनकी बातों को सुना। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में डीसी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल, पलामू में बुधवार से जन शिकायत समाधान दिवस की शुरुआत हुई है। जन शिकायत समाधान दिवस में ही भाग लेने के लिए शीला कुमारी पहुंची थीं। लेकिन शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के कारण समाहरणालय की सीढ़ी नहीं चढ़ पा रही थीं। जिसके बाद डीसी खुद उनके पास पहुंच गए।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media