“सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” स्लोगन के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

“सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” स्लोगन के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

सदास्मृत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 12 मई 2026 को जिले के विभिन्न थानों से बिना हेलमेट के पकड़े गए वाहन चालकों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सचेत करने का प्रयास किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा का प्रमुख बिंदु Good समेरिटन (नेक नागरिक) योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन के उपयोग की हानि, रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ के महत्व इत्यादि के बारे में बताकर जागरूक किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर सड़क सुरक्षा के महत्व से आम लोगों को अवगत कराया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में संजय बैठा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, विनय रंजन तिवारी सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आदि कर्मी उपस्थित रहे।

———————————–

पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 112

झार जल टोल फ्री नंबर : 1800-3456-502

झार जल व्हाट्सऐप नंबर : 9470176901

Tags

About Author

Follow Us On Social Media