‘कॉफी विद एसडीएम’ : मुहर्रम कमेटियों के सदस्य आमंत्रित

‘कॉफी विद एसडीएम’ : मुहर्रम कमेटियों के सदस्य आमंत्रित

सदास्मृत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत इस सप्ताह अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न मुहर्रम कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम कल बुधवार 17 जून को पूर्वाह्न 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर संवाद स्थापित करना तथा कमेटियों के सुझाव एवं अपेक्षाओं को जानना है। इस दौरान मुहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि पर्व-त्योहारों के सफल आयोजन में प्रशासन एवं आयोजक समितियों के बीच बेहतर समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी उद्देश्य से मुहर्रम कमेटियों के सदस्यों को संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने सभी आमंत्रित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media