देह व्यापार गिरोह के मास्टरमाइंड के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

देह व्यापार गिरोह के मास्टरमाइंड के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

महिलाओं की मजबूरी का उठाया जाता था फायदा



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


डालटनगंज : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में पकड़े गए देह व्यापार गिरोह चलाने के मामले में मास्टरमाइंड महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने रैकेट चलाने वाली महिला सुनीता देवी को जेल भेज दिया। जबकि अन्य लोगों को पीआर बांड पर छोड़ने की तैयारी की जा रही थी।

रविवार को पुलिस ने मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के सद्दीक मंजिल चौक के पास छापेमारी कर देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में 11 लोगों को पकड़ा था। पकड़े गए लोगों में सात महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि मास्टरमाइंड महिला सुनीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। अन्य लोगों को पीआर बांड पर थाने से छोड़ा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाती थी मास्टरमाइंड महिला: रैकेट के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार मास्टरमाइंड महिला पिछले दो साल से रैकेट चला रही थी। मास्टरमाइंड महिला दूसरी महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें भी इस धंधे में शामिल करती थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला शुरुआत में मजदूरी करती थी। बाद में वह इस धंधे में शामिल हो गई। मास्टरमाइंड आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, पति और ससुराल वालों से प्रताड़ित या किसी अन्य तरह से प्रताड़ित महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें इस धंधे में शामिल करती थी।

घर में होता था संचालन, मिली कई आपत्तिजनक सामग्री: मास्टरमाइंड महिला अपने घर में ही रैकेट चलाती थी। पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस को मौके से शराब की बोतलें और शक्तिवर्धक कैप्सूल भी मिले। मास्टरमाइंड धंधे में शामिल महिलाओं से कमीशन के तौर पर पैसे लेती थी। महिला पिछले दो साल से यह रैकेट चला रही थी। प्रत्येक ग्राहक से 400 से 700 रुपये लिए जाते थे। रैकेट में शामिल महिलाएं स्थायी रूप से नहीं रहती थीं। बल्कि जरूरत पड़ने पर मास्टरमाइंड महिला द्वारा उन्हें बुलाया जाता था।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media