कांग्रेस जिलाध्यक्ष औबेदुल्ला हक़ अंसारी ने धुरकी के कन्या मवि को उवि में अपग्रेड करने की मांग की

कांग्रेस जिलाध्यक्ष औबेदुल्ला हक़ अंसारी ने धुरकी के कन्या मवि को उवि में अपग्रेड करने की मांग की

शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह को दिया इस आशय का आवेदन



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष औबेदुल्ला हक़ अंसारी ने धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित इकलौते राजकीय कन्या मध्य विद्यालय को कन्या उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा सचिव को आवेदन सौंपा है। इस संबंध में औबेदुल्ला हक़ अंसारी ने बताया कि वर्तमान में कन्या मध्य विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाई होती है। धुरकी प्रखंड का यह एक मात्र कन्या मध्य विद्यालय है। इसलिए इसे कन्या उच्च विद्यालय में उत्क्रमित कराया जाए। विद्यालय का उत्क्रमण हो जाने से यहाँ के गरीब एवं असहाय छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में सहूलियत होगी। कहा कि क्षेत्र के तमाम अभिभावक उनसे इस आशय की वर्षों से मांग करते रहे हैं। जो कि महिला शिक्षा के लिए अति आवश्यक है। मालूम हो कि कन्या मध्य विद्यालय धुरकी में पढ़ने वाली अधिकांश छात्राएं आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं। कन्या उच्च विद्यालय में इस विद्यालय को अपग्रेड कर दिए जाने के बाद यहां की तमाम बच्चियों मैट्रिक तक की शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सकेंगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला शिक्षा का उन्नयन अति आवश्यक है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media