पूर्व मंत्री के कार्यकाल के में डर के साए में जीने को विवश थी  क्षेत्र की जनता : रितेश

पूर्व मंत्री के कार्यकाल के में डर के साए में जीने को विवश थी  क्षेत्र की जनता : रितेश

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी का एक साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। जनता को गुंडाराज माफिया राज से छुटकारा मिल चुका है। गढ़वा के विकास के लिए भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी लगातार प्रयासरत हैं। गढ़वा में विकास का काम शुरू हो चुका है। जनता के मनोनुकूल गढ़वा विधायक काम कर रहे हैं। गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी एक मात्र ऐसे विधायक हैं जो जनता के सुख-दुख के साथ खड़े होकर लगातार जनता के हक अधिकार के लिए आवाज उठाते रहें हैं। उन्होंने झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो सरकार गढ़वा सहित पूरे झारखंड के विकास में बाधक बना हुआ है। विभागों में फंड की कमी झामुमो सरकार की उदासीनता का परिणाम है। 

उन्होंने झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोग सिर्फ गढ़वा में विकास की चर्चा करते हुए भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी को साजिश के तहत बदनाम करने का प्रयास करते रहते हैं। लेकिन वही झामुमो के लोग दूसरे विधानसभा क्षेत्र में विकास की बात नहीं करते हैं। जबकि सच है कि गढ़वा में झामुमो के चुनाव हारने के बाद गुंडाराज, माफिया राज बंद हो चुका है। जनता सुकून से रह रही है। जिससे झामुमो के लोग पचा नहीं पा रहे हैं। गढ़वा की जनता ने चुनाव में झामुमो को बाहर का रास्ता दिखाकर झामुमो के झुठा विकासवादी प्रोपगेंडा को उजागर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2019 से लेकर 2024 तक गढ़वा गुलामी की राह पर चला गया था। जिसमें 2024 में गढ़वा की जनता ने सुधार कर दिया। इस दौरान विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी जनता के हक अधिकार के लिए लगातार लड़ते रहे। गढ़वा में चुनाव हारने के बाद झामुमो का संतुलन गड़बड़ा गया है। जिसे गढ़वा की जनता देख रही है। झामुमो के लोग गढ़वा में फिर से गुंडाराज माफिया राज चलाना चाहते हैं। जिसे गढ़वा की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की जनता डर के साए में जीने को विवश थी। लोगों का खुलेआम जमीन लूटा जा रहा था। क्षेत्र की जनता ने सत्येंद्रनाथ तिवारी को चुनाव में जीत दिलाकर गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल गई है। अब काठ की हांडी दुबारा नहीं चढ़ेगी।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media