बेहद बदहाल स्थिति में क्षेत्र उन्हें मिला है, फिर भी वे इसे नंबर वन विस क्षेत्र बनाएंगे : विधायक

बेहद बदहाल स्थिति में क्षेत्र उन्हें मिला है, फिर भी वे इसे नंबर वन विस क्षेत्र बनाएंगे : विधायक

11 सालों से निजी राशि से संचालित मिशन जन कल्याण के तहत क्षेत्र का विकास मेरे अतिम सांस तक रहेगा जारी

सरकारी राशि से भी क्षेत्र के विकास का अभियान हो चुका है शुरू

विजय का एक साल पूरा होने पर लोगों ने दी बधाई



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : झारखंड के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक की विजय के एक साल पूरा होने पर कई लोगों ने बधाई दी है। इधर विधायक नरेश सिंह ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के अपने संकल्पों को दोहराया है। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल व महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतने के बाद एक वर्ष पूरा होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है। लोगों ने कहा है कि आपके कुशल नेतृत्व में उन लोगों को क्षेत्र के चतुर्थिक विकास की उम्मीद बलवती हुई है। लोगों ने कहा कि आपने निजी राशि से संचालित मिशन जन कल्याण के तहत 10 वर्षों तक विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सात प्रखंडों में विकास कार्य एवं जन कल्याणकारी कार्यों को अंजाम दिया है। इधर चुनाव जीतने के बाद भी आपके संकल्प के अनुसार जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद भी निजी उपार्जन के 25% से जारी मिशन जन कल्याण के तहत किए जा रहे कार्य चलते रहेंगे। यह हमारे अंतिम सांस तक के लिए लिया हुआ संकल्प है जो किसी भी हाल में टूट नहीं सकता। बीते एक वर्ष की अवधि में भी आपका मिशन जनकल्याण चल रहा है। जो राज्य से देश तक एक अनूठा उदाहरण है। एक वर्ष पूरा होने पर दैनिक भास्कर से बात करते हुए विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि किस तरह से पूरे क्षेत्र को विकास के पहले पायदान पर ला खड़ा कर सकता है मुख्य रूप से यही दिखाना उनके चुनाव लड़ने का प्रमुख उद्देश्य है। अपने संकल्प की राह में वह कदम बढ़ा चुके हैं। इस अवधि में मिशन जन कल्याण के तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं। जबकि विधायक निधि की राशि से भी क्षेत्र के तमाम बदहाल सड़कों को दुरुस्त और बेहतरीन स्वरूप देने का अभियान शुरू कर दिया गया है। जबकि पहले के जनप्रतिनिधि विधायक निधि का निजी हित में केवल दुरुपयोग किया करते थे। इस मौके पर उन्होंने पूर्व की तरह जन सहयोग बनाए रखने एवं विकास के मामले में सब्र रखने का अनुरोध किया है। कहा कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक गलियों को देखा है। कहां क्या जरूरत है उन्हें बखूबी मालूम है। संसाधन की उपलब्धता के अनुसार सारे कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। उनसे पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने कुछ नहीं किया है। बेहद बदहाल स्थिति में क्षेत्र उन्हें मिला है। लेकिन वह इसे राज्य का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बनाने का अथक प्रयास करेंगे। उन्हें जनता के सपोर्ट एवं समर्थन की जरूरत है। जिस तरह से भारी आशीर्वाद देकर जनता ने उन्हें जिताया है। उसे वह किसी भी हाल में व्यर्थ नहीं जाने देंगे। बधाई देने वालों में मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र, डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह, विभूति नारायण दुबे, नवलकिशोर तिवारी, जय किशुन राम, पीआर सिन्हा, सुदर्शन तिवारी, राम ध्यान साह, दिलीप कुमार पांडेय, सुखदेव साह, संत हरिदास जी महाराज, बैजनाथ पांडेय, अवधेश प्रसाद गुप्ता, हरिनाथ चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी, डॉक्टर अनिल प्रसाद, तबरेज आलम, शकील अहमद, बबलू रजवार, डॉ नंदू प्रसाद, जेके प्रसाद, अजीज अंसारी, रघुनंदन राम, आतिश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों का नाम शामिल है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media