झामुमो सरकार की गलत नीतियों के कारण  20 साल पीछे चला गया झारखंड

झामुमो सरकार की गलत नीतियों के कारण  20 साल पीछे चला गया झारखंड

सरकार आपके द्वार में कागजी खानापूर्ति कर विकास का झूठा ढिंढोरा पीटा जा रहा है


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हेमंत सरकार का झूठ का पुलिंदा है। सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर जनता को ठगने की मुहिम चलायी जा रही है। हेमंत सरकार की कोई एक भी योजना धरातल पर नहीं है।  मईंयां सम्मान से लेकर अबुआ आवास तक का पोर्टल बंद है। मईंयां सम्मान योजना का पोर्टल पिछले साल भर से बंद है। मईंयां सम्मान योजना और अबुआ आवास चुनावी पोर्टल था। जो जनता को ठगने के लिए लाया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जनता के लिए झुनझुना है। जब विभागों में फंड नहीं है तो स्पष्ट है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकारी पदाधिकारी कर्मचारी सिर्फ ड्यूटी कर रहे हैं। शिविर आयोजित कर हेमंत सरकार जनता के पैसों का दोहन एवं जनता का शोषण कर रही है। कागजी खानापूर्ति कर विकास का झूठा ढिंढोरा पीटा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पेंशन आय जाति निवास बनाने का काम दैनिक प्रक्रिया है। यह काम सब दिन चलते रहता है। इसके अलावा सरकार आपके द्वार शिविर में जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जनता को ठगने के लिए चलाया जा रहा है। हेमंत सरकार महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों सबको ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार किसी विभाग में फंड नहीं दे रही है। अफसर पदाधिकारी फंड का रोना रो रहें हैं। जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। हेमंत सरकार जब से बनी है किसी विभाग में फंड नहीं है। पूरे झारखंड में विकास कार्य ठप हो चुका है। जनता त्राहिमाम कर रही है। हेमंत सरकार में केन्द्र सरकार की योजना भी प्रभावित हो रही है। झामुमो सरकार की गलत नीतियों के कारण झारखंड 20 साल पीछे चला गया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार की गलत नीतियों के कारण खनिज संपदा से भरा पूरा झारखंड देश का सबसे पिछड़ा राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। झामुमो सरकार में जनता बालू  के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। बालू के अभाव में दैनिक मजदुर मिस्त्री को काम भी नहीं मिल रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता नवीन जायसवाल, संजय जायसवाल, अविनाश पासवान सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media