अप्रैल के अंत या मई के शुरू में आएगा रिजल्ट
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JAC बोर्ड द्वारा रिजल्ट अप्रैल के अंत या मई 2026 की शुरुआत तक घोषित किया जा सकता है। इस साल JAC की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। जिसमें राज्य भर के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। फिलहाल कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य अपने अंतिम चरण में है।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया :
* सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं
* “JAC 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
* अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें
* Submit बटन पर क्लिक करें
* आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
* भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
जरूरी सूचना: रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रौल कोड और रौल नंबर सही-सही दर्ज करना होगा। वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में थोड़ी देरी हो सकती है। इंतजार ही करना श्रेयस्कर होगा।








