स्पा सेंटर में एसडीएम की छापेमारी, मौके से संचालक नदारद, एहतियातन किया सील

स्पा सेंटर में एसडीएम की छापेमारी, मौके से संचालक नदारद, एहतियातन किया सील

कल तक खुला था सेंटर, प्रकाश में आने के बाद आज अचानक बंद कर भागे संचालक और स्टाफ

अंदर से बंद था शटर, छत पर चढकर अंदर के रास्ते घुसकर खोला गया



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : गढ़वा में सुयोग से पदस्थापित एसडीएम संजय कुमार के द्वारा न केवल विकास का मार्ग प्रशस्त करने, गैरकानूनी कार्यों पर रोक लगाने, लोगों को एक नंबर का काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बल्कि गढ़वा की शुचिता की रक्षा व इसके नैतिक उत्थान का भी प्रयास किया जा रहा है। जिस दिशा में दो दिन पहले किए गए सफल प्रयास के बाद आज भी उस दिशा में कार्रवाई की गई। गढ़वा में संचालित “द रिलेक्स स्पा सेंटर” को लेकर मीडिया के माध्यम से आज मिली शिकायत के आलोक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अरंगी मोड़ पर स्थित इस स्पा सेंटर पर औचक छापेमारी की। मौके पर स्पा सेंटर बंद मिला हालांकि थोड़ी देर में समझ में आ गया कि तीनों शटर अंदर से बंद है, इसलिए छत पर चढ़कर सीढीओं के रास्ते अंदर जाकर शटर खोली गई। स्थानीय लोगों के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त स्पा सेंटर कल तक संचालित हो रहा था, लेकिन आज अचानक बंद पाया गया, और संचालक तथा सभी महिला कर्मी आज अचानक गायब हो गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जांच के दौरान पाया गया कि आज उसका बोर्ड भी हटा दिया गया । हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिलने के कारण पूछताछ नहीं हो सकी।

अंदर मिली सामग्री का नमूने जब्त, सेंटर में डाल दिया गया ताला: अंदर जांच के दौरान ताश की 5 गड्डियां, बिना नंबर की दो बाइक, मसाज से संबंधित सामग्री, रेट चार्ट, चार बेड आदि मिले। कुछ जले हुए कागज के अवशेष मिले। परिस्थितियों एवं मिली सामग्री के आधार पर गतिविधियां अस्पष्ट प्रतीत होने पर एसडीएम ने एहतियातन स्पा सेंटर को जांच होने तक के लिए सील करवा दिया। बताया जा रहा है कि उक्त स्पा सेंटर किसी मुकुंद लाल नामक व्यक्ति का है, जो छापेमारी के दौरान मौके से फरार पाया गया। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि उन्हें समाचारों के माध्यम से उक्त केंद्र की जानकारी मिली थी इसलिए सरसरी तौर पर जांच आवश्यक थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media