डंडा प्रखंड की 100 से अधिक महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन


आशुतोष रंजन
गढ़वा

वो गुजरे वक्त की बात थी जब गांव में एक व्यक्ति द्वारा सबों से कह दिया जाता था की अमुक राजनेता के साथ होना है और उन्हीं को वोट देना है,लोग उसकी बात को मानते हुए वोट दिया करते थे,पर वर्तमान समय में वो बात नहीं रही,आज लोग ख़ुद समझदार हो गए हैं,शहर मुख्यालय हो या सुदूर देहात हर जगह लोग स्वविवेक से अपना राजनेता और क्षेत्र का जनप्रतिनिधि चुनते हैं,लेकिन यहां हम यह भी कहना चाहेंगे की आज लोग बरगलाने और बहकावे से इतर उन्हें जो राजनेता उनके हालात में सही मायने में परिवर्तन करने लायक उन्हें प्रतीत होता है वो जहां एक तरफ़ उसे ही चुनाव में अपना बहुमूल्य मत दिया करते हैं,वहीं दूसरी ओर चुनाव जीतने के बाद भी अगर वो उसके साथ नहीं हैं फिर आगे चल कर उसकी ईमानदार विकासीय कार्यशैली को नज़र करते हुए उसके साथ हो जाते हैं,जैसा की राज्य के गढ़वा में देखने को मिल रहा है जहां स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा किए जा रहे विकास कार्य के साथ साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार को के कर किए जा रहे दिली प्रयास को देखते हुए वो लोग भी अब उनके साथ यानी उनकी राजनीतिक पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम रहे हैं,आज कहां के और कितने लोग उनके साथ आए,आइए आपको इस ख़बर के ज़रिए बताते हैं।

इसलिए झामुमो में आ रही आधी आबादी: – हो रहा समुचित विकास और सही मायने में विकसित हो रही पूरी आबादी,इसीलिए तो झामुमो में आ रही पूरी आबादी”,जी हां मैं केवल कोरी पंक्ति नहीं लिख रहा,बल्कि जो नुमाया हो रहा है उसे ही उकेरित कर रहा हूं,आपको बताऊं की आज जिले के डंडा प्रखंड की एक सौ से अधिक महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया, शनिवार को गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवासीय कार्यालय में झामुमो के जिला संयोजक रेखा चौबे के नेतृत्व में सभी महिलाओं द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की गई,मंत्री ने सभी को पार्टी में शामिल कराते हुए उनका स्वागत किया।

विपक्षी नहीं ख़ोज पाएंगें कार्यकर्ता: – मौके पर मंत्री ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक पुरुष,महिला,बुजुर्ग,नवजवान सभी अब जाग चुके हैं,सभी लोग विकास की राजनीति एवं बेवकूफ बनाने की राजनीति में अंतर अच्छी तरह से समझ चुके हैं,तभी तो आज आलम है कि जिलेभर के कोने-कोने से काफी संख्या में महिला,पुरुष,नवजवान एवं बुजुर्ग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं,कहा कि विकास पसंद सभी लोगों का पार्टी में सहृदय स्वागत है,उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से सभी लोगों का रुझान झामुमो की ओर बढ़ रहा है,आने वाले समय में विपक्षियों को खोजने से भी कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे,आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है,समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए भी काफी योजनाएं चलाई जा रही हैं,जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है,आज संपूर्ण गढ़वा में विकास हो रहा है,अब गढ़वा पूरी तरह से बदल रहा है,यही विकास कार्य विरोधियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

अकल्पनीय है गढ़वा का ऐसा विकास: – उधर पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं ने कहा कि आज गढ़वा जिला में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में जो विकास कार्य हो रहा है वह अकल्पनीय है,विकास कार्य क्या होता है और कैसे होता है इससे हम सभी पूरी तरह महरूम थे,पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ झूठ बोलकर जनता को ठगने का काम किया,परंतु मंत्री ने जो कहा था वह तो किया ही और गढ़वा को जिन कार्यों की आवश्यकता है वह भी कर रहे हैं।

इस मौक़े पर ये भी रहे मौजूद: – पार्टी में शामिल होने के मौक़े पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे,जिला अध्यक्ष तनवीर आलम,सचिव मनोज ठाकुर,विधायक के स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू,आशुतोष पांडेय,नवीन तिवारी,अविनाश दुबे उर्फ टुनटुन दुबे,मयंक द्विवेदी,राजा सिंह,इमाम हुसैन,इमरान,अभिषेक धर दुबे,प्रियम सिंह,दिलीप गुप्ता,मासूम खान,डॉक्टर असजद,जिला संयोजक रेखा चौबे,सह संयोजक चंदा देवी,आराधना सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।