जायंट्स सहेली ग्रुप ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन


आशुतोष रंजन
गढ़वा

जायंट्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली द्वारा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जहां ग्रुप द्वारा छह यूनिट रक्तदान किया गया,जायंट्स सहेली की अध्यक्ष ऋतु जायसवाल के नेतृत्व में सहेली अध्यक्ष ऋतु जायसवाल ने स्वयं फेडरेशन आठ की पदाधिकारी सीमा केसरी,सहेली सदस्य वंदना सोनी,अमृत कुमार, सूर्यकांत कुमार एवं रामचंद्र राम ने रक्तदान किया,इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी जायंट्स वेलफेयर फेडरेशन आठ के उपाध्यक्ष रीता केसरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

आइए हम सभी से खून का रिश्ता बनाएं: – रक्तदान के अवसर पर पदाधिकारीयों ने कहा कि रक्त दान करना पुण्य का काम है,रक्त कहीं किसी फैक्ट्री में नहीं बनता है,सिर्फ मनुष्य ही रक्तदान कर किसी मनुष्य की जान बचा सकता है,वर्तमान गुजरते वक्त में देखा जा रहा है की ज्यादातर महिलाएं रक्त की कमी से जूझ रही हैं,कभी कभी तो रक्त की कमी से उनकी जान भी चली जा रही है,इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए,तो आइए रक्तदान कर हम सभी से खून का रिश्ता बनाएं,यहां हम आपको बताएं की जायंट्स सहेली की पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर लगा कर समाज को यह बताने का कार्य किया जा रहा हर सामाजिक कार्य के साथ साथ रक्तदान में भी महिलाएं पीछे नहीं हैं।

इनकी भी रही मौजूदगी: – रक्तदान शिविर में जायंट्स सहेली की पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, गायत्री गुप्ता,माला केसरी, उपाध्यक्ष संध्या केशरी प्रशासनिक निदेशक रंजना जायसवाल,वित्त निदेशक वीणा केशरी,संगीता गुप्ता,करुणा केशरी,विमला केशरी,मंजू गुप्ता, वर्षा अग्रवाल एवं रीना केशरी मौजूद रहीं।