झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल

झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल

20 IAS अधिकारियों का तबादला

दिनेश कुमार यादव गढ़वा के नए DC


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा

झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासन में एक बड़ा बदलाव करते हुए 20 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। यह तबादला हाल के वर्षों में सबसे बड़े पैमाने पर किया गया फेरबदल माना जा रहा है। सोमवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में नई जिम्मेदारियों की सूची साझा की गई। जिसमें कई जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं।

गढ़वा जिले को मिले नए उपायुक्त — 2018 बैच के आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार यादव को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजय नाथ झा (2012 बैच) को बोकारो का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। जबकि फैज अक अहमद मुमताज को रामगढ़ का नया डीसी बनाया गया है। आदित्य रंजन को धनबाद जिले की कमान सौंपी गई है।

महिला अधिकारियों को भी अहम ज़िम्मेदारी: इस तबादले में 6 महिला आईएएस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जिन्हें विभिन्न जिलों का उपायुक्त बनाया गया है। इनमें आर रॉनिटा, अंजली यादव, प्रेरणा दीक्षित, कीर्तिश्री जी, समीरा एस और कंचन सिंह प्रमुख हैं। यह कदम प्रशासनिक सेवा में लैंगिक संतुलन और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जाने कौन कहां भेजे गए :

अजय नाथ झा (2012 बैच) – उपायुक्त, बोकारो

निकेश कुमार सिंह (2017 बैच) – उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां

प्रेरणा दीक्षित (2017 बैच) – उपायुक्त, गुमला

शशि प्रकाश सिंह (2017 बैच) – उपायुक्त, रांची

कुमार लालदास (2017 बैच) – उपायुक्त, लोहरदगा

कीर्ति श्री (2017 बैच) – उपायुक्त, चतरा

अभिजीत सिन्हा (2018 बैच) – उपायुक्त, दुमका

ऋतुराज (2018 बैच) – उपायुक्त, कोडरमा

समीरा एस (2018 बैच) – उपायुक्त, पलामू

रवि आनंद (2018 बैच) – उपायुक्त, जामताड़ा

दिनेश कुमार यादव (2018 बैच) – उपायुक्त, गढ़वा

इसके अलावा अन्य कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा का संचार करना और सुशासन को बढ़ावा देना है।

नवीन पदस्थापन से क्या हैं उम्मीदें? :  सरकार को उम्मीद है कि इन नए नियुक्त उपायुक्तों के जरिए ज़मीनी स्तर पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा। जिन जिलों में विकास की रफ्तार अपेक्षित नहीं रही है, वहां अब नए नेतृत्व के जरिए बदलाव लाने की रणनीति पर काम किया जाएगा।

इस बड़े तबादले से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार प्रशासन को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए गंभीर कदम उठा रही है। जनता को अब इन अधिकारियों से नई ऊर्जा, पारदर्शिता और तत्परता की उम्मीद है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media