पांच सालों में बीडी राम की संपत्ति में जुड़ा 58 लाख जबकि हाथ में पांच लाख ले कर हाथी पर सवार हुए हैं कामेश्वर बैठा


आशुतोष रंजन
गढ़वा

आप अगर पलामू संसदीय क्षेत्र से वास्ता रखते हैं तो अब तक आप इस जानकारी से वाक़िफ हो गए होंगे की इस क्षेत्र से किस राजनीतिक पार्टी से कौन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं,लेकिन क्या आपको यह भी मालूम है की कौन प्रत्याशी कितनी संपत्ति के मालिक हैं,शायद नहीं जानते होंगे,जबकि जानकारी का होना आवश्यक है,तो आइए आपको बताते हैं |

क्या आप जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं पलामू के प्रत्याशी : – आपको बताएं की नामांकन के दौरान सभी प्रत्याशियों द्वारा अपनी अपनी संपत्ति की जानकारी भी दी जाती है,ऐसे में पलामू लोकसभा क्षेत्र से ग्यारह प्रत्याशियों द्वारा नामजदगी का पर्चा दाखिल किया गया है,सभी के द्वारा दिए गए संपत्ति की जानकारी का तो नहीं लेकिन जो तीन प्रमुख प्रत्याशी हैं क्रमशः भाजपा से विष्णु दयाल राम,गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां और बहुजन की टिकट से मैदान में उतरे पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा की संपत्ति की जानकारी से आपको अवगत कराते हैं |

पांच साल में बीडी राम की संपत्ति में जुड़ा 58 लाख : – पुलिस सेवा से राजनीति में आ कर 2014 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में पलामू लोकसभा से सांसद निर्वाचित होने वाले बीडी राम यानी विष्णु दयाल राम द्वारा लगातार दूसरी बार यानी 2019 में भी जीत हासिल की गई अब एक बार फिर से वो भाजपा के टिकट पर ही राजनीतिक पिच पर जीत की हैट्रिक लगाने को ले कर जोर आजमाइस कर रहे हैं,तो इधर दो बार लगातार सांसद रहने के बाद इनकी संपत्ति में कितना इज़ाफ़ा हुआ,आपको बताएं की 2019 से वर्तमान चौबीस तक इनकी संपत्ति में 58 लाख की बढ़ोतरी हुई,उससे पहले 2019 में जब वो दूसरी बार चुनावी मैदान में थे और उस वक्त उनके द्वारा जो जानकारी दी गई थी उसके अनुसार उस समय उनके पास 1.56 करोड़ की संपत्ति थी,जबकि इस बार के शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 2.14 करोड़ की संपत्ति हो गई है,यहां पर यह भी बताना बेहद ज़रूरी है की उनके ऊपर बैंक लोन भी बड़ा है,2019 में उनके ऊपर 90.222 रुपए का लोन था जबकि 2024 में 12.37 लाख का लोन हो गया है,उधर उनके बैंक खाते की बात करें तो उनके खाते में 6.15 लाख हैं जबकि उनके हाथ में मात्र 1.90 लाख रुपए नक़द हैं |

350 ग्राम सोना और 182 ग्राम चांदी की मालकिन हैं ममता भुइयां : – उधर राजद प्रत्याशी ममता भुइयां द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उन्हें बड़ी और महंगी गाड़ी के साथ साथ गहनों का शौक़ है,क्योंकि जहां एक ओर उनके पास फॉर्च्यूनर गाड़ी है तो वहीं दूसरी ओर वो 350 ग्राम सोना और 182 ग्राम चांदी की मालकिन हैं,साथ ही साथ उनके बैंक खाते में 4.19 लाख रुपया है,उनके पति के नक़द के रूप में 1.99.249 रुपए हैं,उधर ममता भुइयां के पास 34.71 लाख तो उनके पति के पास 33.24 लाख रुपए की संपत्ति है,साथ ही साथ ममता भुइयां के पास पांच लाख नक़द रुपया है |

हाथ में पांच लाख ले कर हाथी पर सवार हुए हैं कामेश्वर बैठा : – वर्तमान गुजरते वक्त के राजनीति की बात करें तो यही कहा जाता है की आपके पास जनबल और बाहुबल के साथ साथ सबसे महत्वपूर्ण धनबल होना चाहिए,तभी आप राजनीति में सफ़ल हैं,ऊपर के पाराग्राफ में आप दो प्रत्याशियों की संपत्ति के बारे में जाना लेकिन बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी कामेश्वर बैठा की संपत्ति ज़रा सोचने पर विवश करती है क्योंकि बात जब करोड़ों की हो तो वहां लाख की क्या बिसात,हां यह बात अलग है की वो ख़ुद के साथ जनबल को ज़रूरी बताया करते हैं,क्योंकि आप अगर नेता हैं और आप चुनावी मैदान में धनबल के ज़रिए खड़े हैं लेकिन आपके साथ जनबल नहीं है तो ऐसे में आपकी क्या बिसात,हम यहां पर बताएं की नामांकन के दरम्यान उनके द्वारा शपथ पत्र के ज़रिए जो जानकारी उपलब्ध कराई गई है उसके अनुसार उनके पास 20 लाख रुपए की संपत्ति है जबकि हाथ में पांच ले कर वो हाथी पर सवार हुए हैं |